![]()
जबलपुर नगर निगम में प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ पोला राव के घर मंगलवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर यह कार्रवाई की गई। टीम ने विजय नगर के मुस्कान प्लाजा में स्थित उनके निवास पर घंटों तक जांच की और आय तथा संपत्ति से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से आंध्रप्रदेश निवासी पोला राव वर्तमान में सिविल लाइन स्थित नगर निगम स्वास्थ्य कार्यालय में पदस्थ हैं। प्रारंभिक जांच में ईओडब्ल्यू को जबलपुर में उनके नाम एक फ्लैट और करीब 10 हजार वर्गफुट का प्लॉट मिलने की जानकारी मिली है। बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों के दस्तावेज जब्त ईओडब्ल्यू के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आंध्रप्रदेश में करीब एक एकड़ कृषि भूमि होने के दस्तावेज भी सामने आए हैं। इसके अलावा 15 से 16 लाख रुपए कीमत के चार दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी मिले हैं। टीम ने बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों और नकद लेन-देन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। फिलहाल सभी संपत्तियों और निवेश का मूल्यांकन किया जा रहा है तथा आय और संपत्ति के बीच अंतर का आकलन किया जा रहा है। बहन और बहनोई के घर भी जांच डीएसपी मनजीत सिंह के अनुसार पोला राव की बहन और बहनोई भी जबलपुर में रहते हैं। उनका मकान नजूल भूमि पर बना होना बताया जा रहा है, जिसकी भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में पोला राव के पास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 6, 8, 9 और 10 का प्रभार है। ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि देर शाम तक जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि पोला राव कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनकी आय के मुकाबले संपत्ति कितनी अधिक है।
Source link
#जबलपर #नन #क #सवसथय #अधकर #क #घर #ईओडबलय #क #छप #आय #स #अधक #सपतत #क #शकयत #पर #क #कररवई #सरचग #जरआधरपरदश #म #भ #परपरट #Jabalpur #News


