पंजाबी सिंगर Jassie Gill मना रहे 36वां Birthday, कार धोने से Bollywood तक तय किया सफर


आज यानी की 26 नवंबर को पंजाबी गायक और अभिनेता जस्सी गिल अपना 36वां जन्मदिन मना रह हैं। मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जस्सी गिल सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इंडस्ट्री में जस्सी गिल की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि हिंसी सिनेमा में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर जस्सी गिल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

बता दें कि 26 नवंबर 1988 को जस्सी गिल का जन्म हुआ था। उनका असली नाम जसदीप सिंह गिल है। जस्सी गिल की पत्नी का नाम रुपिंदर कौर हैं। रुपिंदर और जस्सी एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे। यहीं से जस्सी और रुपिंदर की लव स्टोरी शुरू हुई। कपल की एक बेटी है।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक सफर

जस्सी गिल को इस शोहरत पाने के लिए उनको काफी संघर्ष करना पड़ा था। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक का उनका सफर काफी लंबा है। जस्सी बचपन से म्यूजिक के काफी शौकीन थे। अपने शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने साल 2013 में अपना पहला एल्बम बेचमैट रिलीज किया था। जस्सी अपने पहले गाने से सुपरस्टार बन गए थे। इसके बाद सिंगर को कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। म्यूजिक में कामयाब होने के बाद जस्सी गिल को पंजाबी फिल्मों में भी काम मिलने लगा था।

इसके बाद जस्सी गिल ने हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत को आजमाने का सोचा। सिंगर ने फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर वह बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘पंगा’ में नजर आए। इस फिल्म में जस्सी के किरदार को काफी पसंद किया गया था। हालांकि सफलता पाने के लिए जस्सी को 3 साल कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ा था। वह इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए कार धुलने का काम करते थे।

अपने करियर के दौरान जस्सी गिल ने ‘लादेन’, ‘बापू जमींदार’, ‘गबरू’, ‘नखरे’, निकले करंट’ और ‘ओए होए होए’ जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। इसके अलावा वह  हाल ही में आई फिल्म ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है’ में नजर आए थे।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *