सरकार बोली- नेटफ्लिक्स भारत में पाकिस्तानी कंटेंट न दिखाए: 2025 की एडवाइजरी का पालन हो; पहलगाम हमले के बाद बैन किया था पाकिस्तानी कंटेंट – India Bans Pakistani Web Series on Netflix

सरकार बोली- नेटफ्लिक्स भारत में पाकिस्तानी कंटेंट न दिखाए: 2025 की एडवाइजरी का पालन हो; पहलगाम हमले के बाद बैन किया था पाकिस्तानी कंटेंट – India Bans Pakistani Web Series on Netflix

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सरकार बोली- नेटफ्लिक्स भारत में पाकिस्तानी कंटेंट न दिखाए: 2025 की एडवाइजरी का पालन हो; पहलगाम हमले के बाद बैन किया था पाकिस्तानी कंटेंट – India Bans Pakistani Web Series on Netflix

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का नाम शायर फैज अहमद फैज की एक प्रसिद्ध गजल की पंक्ति से लिया गया है।

केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह पाकिस्तान में बने किसी भी कंटेंट को भारत में स्ट्रीम न करे। न्यूज एजेंसी PTI ने गुरुवार को सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी दी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी वेबसीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ के भारत में रिलीज होने की आशंका को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद मंत्रालय ने कंपनी से 8 मई 2025 की एडवाइजरी का पालन करने को कहा है।

पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारत में नहीं दिखाया जा सकता।

4 दिसंबर को रिलीज होनी है वेबसीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ वेबसीरीज का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ था। यह 4 दिसंबर को रिलीज होगी। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अभी यह साफ नहीं किया था कि सीरीज भारत में भी रिलीज होगी या इसे सिर्फ पाकिस्तान और दूसरे देशों के दर्शकों के लिए बनाया गया है।

दो फिल्म संगठनों ने PM मोदी को पत्र लिखा

सीरीज की संभावित रिलीज के विरोध में भारत के दो फिल्म संगठनों ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। इनमें ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने पाकिस्तान को आतंकवाद से जुड़ा देश बताते हुए सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने लिखा कि हम पाकिस्तानी शो का विरोध करता है। हमारे देश में पाकिस्तानी कलाकारों का स्वागत नहीं हो सकता। अगर यह सीरीज भारत में रिलीज हुई तो वह नेटफ्लिक्स के सभी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग रुकवा देगा।

पाकिस्तान के मंत्री ने कहा- कला और संस्कृति को हथियार बनाया जा रहा

इस विवाद पर पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भारत पहले खेल, फिर पानी और अब कला-संस्कृति को हथियार बना रहा है।

पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज

‘जो बचे हैं संग समेट लो’, पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज बताई जा रही है। इसका निर्देशन और निर्माण मोमिना दुरैद ने किया है। कहानी फरहत इश्तियाक के इसी नाम के मशहूर उर्दू उपन्यास पर आधारित है।

सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, सनम सईद, अहद रजा मीर, इकरा अजीज, हमजा अली अब्बासी और माया अली जैसे कलाकार हैं।

फवाद खान ('खूबसूरत' और 'कपूर एंड सन्स') और माहिरा खान ('रईस') हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

फवाद खान (‘खूबसूरत’ और ‘कपूर एंड सन्स’) और माहिरा खान (‘रईस’) हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

इसकी कहानी तीन पीढ़ियों और छह प्रेम कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में रिश्तों, प्यार, परिवार और पुराने जख्मों को दिखाया गया है। इसका पहला पार्ट 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में रिलीज होना है।

हालांकि, भारतीय दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। सीरीज का नाम नेटफ्लिक्स इंडिया की वेबसाइट पर दिखाई दिया है, लेकिन कंपनी ने भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बेंगलुरु में विरोध के बाद पाकिस्तानी सीरीज ‘दर-ए-निजात’ की 2 स्क्रीनिंग रद्द

बेंगलुरु में एक अन्य पाकिस्तानी ड्रामा सीरीज दर-ए-निजात की दो स्क्रीनिंग सोशल मीडिया पर विरोध के बाद रद्द कर दी गईं। ये कार्यक्रम 28 नवंबर और 5 दिसंबर को होने थे।

पुलिस के मुताबिक, आयोजकों ने खुद दोनों कार्यक्रम रद्द किए। उन्होंने इसके लिए पुलिस से अनुमति भी नहीं ली थी। पहली स्क्रीनिंग फ्रेजर टाउन के एक रेस्टोरेंट में होनी थी। दूसरी स्क्रीनिंग माउवी प्राइवेट थिएटर में प्रस्तावित थी, जहां मेहमानों के लिए पाकिस्तानी कपड़े पहनने का ड्रेस कोड था।

दर-ए-निजात में शेहरयार मुनव्वर ने अबू बकर का किरदार निभाया है।

दर-ए-निजात में शेहरयार मुनव्वर ने अबू बकर का किरदार निभाया है।

सीरीज का निर्देशन साकिब खान ने किया है। अगस्त में रिलीज हुई इस सीरीज के 23 एपिसोड को अक्टूबर तक सोशल मीडिया पर 1.7 अरब से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।

Source link
#सरकर #बल #नटफलकस #भरत #म #पकसतन #कटट #न #दखए #क #एडवइजर #क #पलन #ह #पहलगम #हमल #क #बद #बन #कय #थ #पकसतन #कटट #India #Bans #Pakistani #Web #Series #Netflix

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *