'Ramayana' की धुआंधार कमाई के बीच दो नई फिल्मों की अग्निपरीक्षा, जानें एडवांस बुकिंग में कौन आगे?

'Ramayana' की धुआंधार कमाई के बीच दो नई फिल्मों की अग्निपरीक्षा, जानें एडवांस बुकिंग में कौन आगे?


बॉक्स ऑफिस पर 'Ramayana' की शानदार कमाई के बीच 27 नवंबर को दो नई हिंदी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'Yeh Prem Mol Liya' और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'Gunmaaster G9' के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

'Ramayana' की धुआंधार कमाई के बीच दो नई फिल्मों की अग्निपरीक्षा, जानें एडवांस बुकिंग में कौन आगे?
इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख-सोशल मीडिया फोटो

दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ चुके हैं. Sacnilk के मुताबिक, कुल ग्रॉस एडवांस बुकिंग में 'Yeh Prem Mol Liya' मामूली बढ़त बनाए हुए है, जबकि टिकटों की बिक्री और ऑक्यूपेंसी के मामले में 'Gunmaaster G9' आगे है.

एडवांस बुकिंग में दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर

आपको बता दें कि Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, 'Yeh Prem Mol Liya' ने ब्लॉक सीटों समेत 5.33 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है. वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद इसका कलेक्शन 2.73 करोड़ रुपये है. फिल्म के करीब 1.92 लाख टिकट बिक चुके हैं.

दूसरी तरफ, 'Gunmaaster G9' की कुल एडवांस बुकिंग 5.20 करोड़ रुपये है. ब्लॉक सीटों के बिना इसका कलेक्शन 2.91 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. फिल्म के लगभग 2.41 लाख टिकट बिके हैं.

यानी कुल ग्रॉस बुकिंग में आयुष्मान की फिल्म करीब 13 लाख रुपये आगे है, लेकिन टिकट बिक्री में इमरान हाशमी की फिल्म ने लगभग 49 हजार टिकटों की बढ़त बना रखी है.

आयुष्मान खुराना और शरवरी-सोशल मीडिया फोटो
आयुष्मान खुराना और शरवरी-सोशल मीडिया फोटो

'Ramayana' की कमाई के बीच कितनी बड़ी चुनौती?

ऐसे में सूरज आर बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'Yeh Prem Mol Liya' एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है, जिसमें आयुष्मान और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं, आदित्य दत्त की 'Gunmaaster G9' एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे.

दोनों फिल्मों के सामने सबसे बड़ी चुनौती 'Ramayana' भी है. फिल्म ने तीन हफ्तों में दुनियाभर में 1,755.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. तीसरे हफ्ते के 21वें दिन भी इसने भारत में 9.60 करोड़ रुपये नेट कमाए.

अब देखना होगा कि अलग-अलग जॉनर की ये दोनों फिल्में दर्शकों को कितना आकर्षित कर पाती हैं और 'Ramayana' की मजबूत पकड़ के बीच बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बना पाती हैं.

फिल्मों में कौन-कौन आएंगे नजर?

  1. Yeh Prem Mol Liya: आयुष्मान खुराना और शरवरी इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं. इनके साथ अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शाद रंधावा और स्वानंद किरकिरे भी अभिनय करते दिखाई देंगे. फिल्म की कमान सूरज आर बड़जात्या ने संभाली है.
  2. Gunmaaster G9: इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी इस एक्शन थ्रिलर में नजर आएगी. इनके अलावा अपारशक्ति खुराना, अवनीत कौर, इनायत वर्मा, अभिषेक सिंह और स्नेहिल मेहरा भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं. इसका निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है.

ये भी पढ़ें: 'सैफ-शाहरुख ने हिंदू से शादी की तो जश्न, गांव के ननवा पर बुलडोजर', लव जिहाद पर बोले आजम खान

The post 'Ramayana' की धुआंधार कमाई के बीच दो नई फिल्मों की अग्निपरीक्षा, जानें एडवांस बुकिंग में कौन आगे? appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *