निर्देशक अभिषेक पाठक और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय एक महीने पहले ही बेटी के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपनी प्यारी बेटी के नाम की जानकारी भी फैंस के साथ साझा कर दी है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शिवालिका ने इस नाम का मतलब भी बताया।
‘आरीका’ है बेटी का नाम
अपना मदरहुड एंजॉय कर रहीं शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी बेटी का नाम ‘आरीका’ रखा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘ हमारे जीवन का सबसे बड़ा आर्शिवाद हमारी बेटी है, जिसका आज हम परिचय करवा रहे हैं। आरीका पाठक। इस नाम माता लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। जिसका मतलब धन, समृद्धी से है। क्योंकि उसका जन्म अक्षय तृतीया पर हुआ है यह अपने आप में एक संयोग है। हमारी बेटी का होना हमारे लिए सपने के सच होने जैसा है।’
View this post on Instagram
A post shared by Shivaleeka Oberoi Pathak (@shivaleekaoberoi)
Source link


