गुना में महिलाओं पर पलटा खाद से भरा ट्रक:  सड़क किनारे हैंडपंप पर पानी भर रहीं थी; हादसे में दस घायल, तीन की हालत गंभीर – Guna News

गुना में महिलाओं पर पलटा खाद से भरा ट्रक: सड़क किनारे हैंडपंप पर पानी भर रहीं थी; हादसे में दस घायल, तीन की हालत गंभीर – Guna News

गुना में महिलाओं पर पलटा खाद से भरा ट्रक:  सड़क किनारे हैंडपंप पर पानी भर रहीं थी; हादसे में दस घायल, तीन की हालत गंभीर – Guna News


जिले के राघौगढ़ इलाके में आनंदपुर मोइया गांव में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खाद से भरा एक ट्रक मोड पर पलट गया। सड़क किनारे हैंडपंप पर पानी भर रही महिलाओं और पुरुषों के ऊपर खाद के कट्टे गिर गए। हादसे में दस लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 10 बजे के आसपास की है। यूरिया से भरा एक ट्रक सागर से राजस्थान तरफ जा रहा था। जैसे ही वह आरोन राघौगढ़ रोड पर आनंदपुर मोइया गांव के टर्न पर पहुंचा, अचानक अनियंत्रित हो कर वह पलट गया। सभी दस लोग घायल खाद को बोरियां सड़क किनारे पानी भर रही महिलाओं और कुछ पुरुषों पर गिर गईं। लगभग दस लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में दस लोग घायल हो गए। ट्रक के पलटते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए साडा अस्पताल भिजवाया। यहां तीन की हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रेमलता सहरिया, उषा सहरिया, राजकुमारी सहरिया को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। राघौगढ़ थाना प्रभारी TI अजय जाट ने बताया कि आनंदपुर मोइया गांव में टर्न पर खाद से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहां हैंडपंप पर पानी भर रहे लोगों पर खाद की बोरियां गिर गईं। इसमें दस लोग घायल हुए हैं। तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link
#गन #म #महलओ #पर #पलट #खद #स #भर #टरक #सडक #कनर #हडपप #पर #पन #भर #रह #थ #हदस #म #दस #घयल #तन #क #हलत #गभर #Guna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *