दतिया में ठेकेदार से 1.95 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी:  इंडिया मार्ट पर फेरिक ऐलम के 35 टन माल का सौदा, पैसे मिलते ही गायब हुआ – datia News

दतिया में ठेकेदार से 1.95 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी: इंडिया मार्ट पर फेरिक ऐलम के 35 टन माल का सौदा, पैसे मिलते ही गायब हुआ – datia News

दतिया में ठेकेदार से 1.95 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी:  इंडिया मार्ट पर फेरिक ऐलम के 35 टन माल का सौदा, पैसे मिलते ही गायब हुआ – datia News


दतिया के एक ठेकेदार को सस्ते दाम पर फेरिक ऐलम उपलब्ध कराने का झांसा देकर साइबर ठग ने 1 लाख 95 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को मुंबई की एक फर्म का प्रतिनिधि बताकर पहले सौदा तय किया, फिर एडवांस और बाकी भुगतान लेने के बाद संपर्क तोड़ लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हनुमानगढ़ी वर्कशॉप के पीछे रहने वाले ठेकेदार भूपेंद्र कुमार जयंत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फेरिक ऐलम खरीदने के लिए इंडिया मार्ट पर रिक्वेस्ट डाली थी। 2 जून को उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई स्थित मानसी इंटरप्राइजेज का प्रतिनिधि बताया और 6 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से फेरिक ऐलम सप्लाई करने की बात कही। भूपेंद्र ने 35 टन माल की जरूरत बताई, जिसके बाद आरोपी ने प्रोफार्मा इनवॉइस भेजकर सौदा पक्का कर लिया। पहले एडवांस लिया, फिर मांगा पूरा भुगतान सौदा तय होने के बाद आरोपी ने एडवांस राशि मांगी। भूपेंद्र ने पहले 30 हजार और फिर 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने दावा किया कि माल ट्रक में लोड कर रवाना कर दिया गया है और शेष राशि जमा कराने को कहा। भरोसा कर भूपेंद्र ने 4 जून को अपनी फर्म के बैंक खाते से 1 लाख 45 हजार रुपए एनईएफटी के जरिए भेज दिए। इस तरह आरोपी को कुल 1 लाख 95 हजार रुपए का भुगतान कर दिया गया। मोबाइल नंबर बंद करके गायब हुआ
पीड़ित के अनुसार आरोपी लगातार माल पहुंचने का भरोसा देता रहा, लेकिन तय समय तक फेरिक ऐलम नहीं पहुंचा। बाद में उसका मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। खुद को ठगी का शिकार महसूस होने पर भूपेंद्र ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link
#दतय #म #ठकदर #स #लख #रपय #क #ऑनलइन #ठग #इडय #मरट #पर #फरक #ऐलम #क #टन #मल #क #सद #पस #मलत #ह #गयब #हआ #datia #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *