![]()
रतलाम में बुधवार शाम महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रात करीब 8 बजे सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। पूरे रास्ते “जय शिवा सरदार” और “जय बोलो महाराणा” के उद्घोष से माहौल गूंजता रहा। यात्रा का आयोजन राजपूत समाज द्वारा किया गया। शहर के मुख्यमार्गों से निकली यात्रा
यह कार्यक्रम श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम द्वारा तीन दिवसीय आयोजन के तहत किया गया। महाराणा प्रताप जन्म जयंती के अवसर पर समस्त राजपूताना संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में यह शौर्य यात्रा महलवाड़ा से शुरू हुई। यहां से यह पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, नोलाईपुरा, गणेश देवरी, धानमंडी और शहीद चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर समाप्त हुई। 11 घुड़सवार भगवा झंडा लेकर आगे चले
यात्रा में 11 घुड़सवार भगवा ध्वज के साथ सबसे आगे रहे। बैंड दल ने महाराणा प्रताप के भजन और राष्ट्रीय धुनें प्रस्तुत कीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। चार सुसज्जित बग्घियों में महाराणा प्रताप, वीर छत्रसाल बुंदेला, छत्रपति शिवाजी महाराज और रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा रतनसिंह के चित्र लगाए गए थे। यात्रा में समाज के बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में तलवार लेकर शौर्य और संस्कृति का प्रदर्शन करती नजर आईं। कई जगहों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया।
Source link
#हथ #म #भगव #झड #लकर #नकल #घडसवर #रतलम #म #महलओ #न #थम #तलवर #महरण #परतप #जयत #पर #नकल #शरय #यतर #Ratlam #News


