![]()
मैहर-अमरपाटन मार्ग पर बुधवार रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, पहाड़ी मोड़ के पास मैहर से अमरपाटन की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। तीनों तिलक में शामिल होने जा रहे थे घायलों की पहचान अनुराग पटेल (15), पिता अनिल पटेल, निवासी ग्राम भेड़ा; धीरेंद्र सिंह (34), निवासी रामपुर बघेलान; और त्रिभुवन सिंह (28 ), पिता इंद्रभान सिंह, निवासी नागौद के रूप में हुई है।बताया गया है कि तीनों युवक एक ही बाइक से ग्राम भेड़ा से मैहर स्थित निजी मैरिज गार्डन में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पायलट दीपक उरमालिया, रविंद्र सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
Source link
#टरकटर #न #बइक #क #मर #टककर #यवक #घयल #महर #असपतल #म #भरत #चलक #फरर #तन #तलक #म #शमल #हन #ज #रह #थ #Maihar #News


