Indore: अब हो सकेगा इंदौर की मासूम कनिका का इलाज, 8.23 लाख रुपये जुटे

Indore: अब हो सकेगा इंदौर की मासूम कनिका का इलाज, 8.23 लाख रुपये जुटे

एसएमए टाइप-2 बीमारी से पीड़ित इंदौर की मासूम कनिका शर्मा का इलाज अब हो सकेगा इलाज के लिए 9 करोड़ रुपये की जरूरत है और 8.23 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। 70 लाख रुपये की और मदद मिलते ही इलाज के लिए उसे इंजेक्शन लगाया जाएगा।

कनिका के लिए यह राशि इंदौर निवासी उसके माता-पिता ने क्राउडफंडिंग के जरिए एकत्र की। कुछ एनजीओ ने भी इस काम में उनकी मदद की। कनिका को सबसे बड़ी मदद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रतीक कवात्रा ने की है। उन्होंने 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी है। इलाज के लिए माता-पिता ने इंदौर से भी 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जुटाई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे शहरों का रुख किया और वहां से भी राशि एकत्र की।

 

13 किलो से ज्यादा नहीं बढ़ने दिया वजन

कनिका को जो इंजेक्शन लगना है, उसके लिए मेडिकल शर्त यह थी कि बच्ची का वजन 13 किलो से ज्यादा न हो। इस कारण माता-पिता बच्ची को लिक्विड डाइट पर रख रहे थे, लेकिन परिवार के पास समय कम था, क्योंकि वजन नियंत्रित रखने के प्रयास में कनिका को कमजोरी भी आ रही थी। हालांकि, इससे पहले ही आवश्यक राशि लगभग जुट चुकी है। इससे कनिका की मदद के लिए जुटे लोगों ने राहत की सांस ली है।

कोर्ट भी पहुंचा कनिका का मामला

कनिका को तय समय-सीमा में मदद नहीं मिलने पर परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में दूसरी बार सुनवाई हुई। इस दौरान कनिका के वकीलों के तर्क सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सरकारी वकील से कड़े शब्दों में पूछा कि क्या यह बच्ची प्रदेश की लाड़ली बहना नहीं है? अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। कनिका के परिवार और शुभचिंतकों ने दिन-रात एक करके अब तक 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जुटा ली है।

Source link
#Indore #अब #ह #सकग #इदर #क #मसम #कनक #क #इलज #लख #रपय #जट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *