ट्रस्टी कैलाश मोदी ने बाकायदा शिकायत कर आरोपित मुकेश शर्मा से जान का खतरा बताया था। पुलिसकर्मियों ने मोदी से ही अभद्रता की और थाने से भगा दिया। अफसर अ …और पढ़ें

HighLights
- कलेक्टर-कमिश्नर को शिकायत कर जान का खतरा बताया फिर भी नहीं जागी अन्नपूर्णा पुलिस
- ट्रस्टी कैलाश मोदी ने बाकायदा शिकायत कर आरोपित मुकेश शर्मा से जान का खतरा बताया था
- पुलिसकर्मियों ने मोदी से ही अभद्रता की और थाने से भगा दिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शिव-हनुमान मंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी हत्याकांड में अन्नपूर्णा पुलिस की लापरवाही सामने आई है। ट्रस्टी कैलाश मोदी ने बाकायदा शिकायत कर आरोपित मुकेश शर्मा से जान का खतरा बताया था। पुलिसकर्मियों ने मोदी से ही अभद्रता की और थाने से भगा दिया। अफसर अब सफाई देते हुए जिलाबदर करने का दावा कर रहे है।
बारामत्था बगीची स्थिति शिव-हनुमान मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश वल्लभदास मोदी की मुकेश पुत्र बाबूलाल शर्मा ने मंगलवार सुबह लट्ठ से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। आदतन अपराधी मुकेश के विरुद्ध अन्नपूर्णा थाना में मारपीट, अवैध हथियार रखने, अड़ीबाजी के पांच प्रकरण चल रहे हैं।
ट्रस्टी कैलाश मोदी ने भी उसके खिलाफ 13 मई को शिकायत दर्ज करवाई और जान का खतरा बताया। मोदी ने आयुक्त संतोष कुमारसिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा को की शिकायत में कहा कि अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा मुकेश के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंदिर प्रांगण में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ भी अभद्रता करता है। उनके सामने निर्वस्त्र होकर जान से मारने की धमकी देता है। उसके द्वारा हत्या की धमकी दी जा रही है।पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। अभद्रता कर शिकायतकर्ता को थाने से भगा देते है। मुकेश मंदिर परिसर में कब्जा करना चाहता था।
छह महीने पूर्व भी ट्रस्टी पर हमला कर चुका है बदमाश
शिकायत में यह भी लिखा कि आदतन अपराधी मुकेश ने पिछले साल 8 दिसंबर को प्लास्टिक के डंडे से हमला कर दिया था। ट्रस्टी उस वक्त मरम्मत का काम करवा रहे थे। उसने कमर पर वार कर जख्मी कर दिया। काम करने आए मजदूरों को भी उसके द्वारा धमकाया गया। वह परिसर में ही शराब पीने लगा और तोड़फोड़ करना शुरु कर दी।कड़ी कार्रवाई न होने पर कैलाश मोदी ने 23 अप्रेल को पुन: शिकायत की पर इस बार भी सुनवाई नहीं हुई। एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक मुकेश को बाउंड ओवर कर दिया था। जिलाबदर की कार्रवाई चालू कर दी थी। आरोपित को नोटिस भी तामिल करवा दिए थे।
Source link
#इदर #म #टरसट #हतयकड #मदर #म #आन #वल #शरदधलओ #क #नरवसतर #हकर #धमकत #थ #गड #शकयत #क #बद #भ #पलस #न #बरत #लपरवह


