बांधवगढ़ में 29 वनकर्मियों का तबादला:  उपसंचालक ने जारी किए आदेश, कई परिक्षेत्रों में नई पदस्थापना – Umaria News

बांधवगढ़ में 29 वनकर्मियों का तबादला: उपसंचालक ने जारी किए आदेश, कई परिक्षेत्रों में नई पदस्थापना – Umaria News

बांधवगढ़ में 29 वनकर्मियों का तबादला:  उपसंचालक ने जारी किए आदेश, कई परिक्षेत्रों में नई पदस्थापना – Umaria News


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन अमले में बड़ा बदलाव किया गया है। उपसंचालक योहन कटारा ने तीन उपवन क्षेत्रपाल, छह वनपाल और 20 वनरक्षकों सहित कुल 29 वनकर्मियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इन सभी को विभिन्न परिक्षेत्रों में नई पदस्थापना दी गई है। स्थानांतरित किए गए उपवन क्षेत्रपालों में संतोष कुमार चतुर्वेदी को परिक्षेत्र सहायक मछखेता परिक्षेत्र कल्लवाह, तिहाड़ सिंह को परिक्षेत्र सहायक ताला परिक्षेत्र ताला और भाई लाल सिंह को परिक्षेत्र सहायक गढ़पुरी परिक्षेत्र खितौली में पदस्थ किया गया है। वनपालों में फागु प्रसाद हरिजन को परिक्षेत्र सहायक पतौर परिक्षेत्र पतौर, गजराज सिंह को परिक्षेत्र सहायक बिजौरी परिक्षेत्र मानपुर, राजकुमार को परिक्षेत्र सहायक पनपथा परिक्षेत्र पनपथा बफर, अमित कुमार ठाकुर को परिक्षेत्र सहायक धमोखर परिक्षेत्र खितौली और सुनील कुमार पनिका को परिक्षेत्र सहायक कुदरी परिक्षेत्र पनपथा में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, 20 वनरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें विजय बहादुर सिंह को बीट देवरी बी परिक्षेत्र मानपुर, पुरुषोत्तम सिंह को बीट रोहनिया परिक्षेत्र मगधी, शैलेंद्र कुमार शर्मा को बीट पतौर परिक्षेत्र पतौर, उत्तम सिंह को बीट पररेई परिक्षेत्र धमोखर, अखिलेश तिवारी को बीट खाम्हा परिक्षेत्र मानपुर, कैलाश कुमार परस्ते को बीट बरतराई परिक्षेत्र धमोखर और राकेश कुमार वर्मा को बीट दक्षिण मछखेता परिक्षेत्र कल्लवाह में पदस्थ किया गया है। अन्य वनरक्षकों में सुखलाल बैगा को बीट सेहरा बी परिक्षेत्र पनपथा, वीरेंद्र कुमार पटेल को बीट पनपथा परिक्षेत्र पतौर, कुलदीप सिंह को बीट बगैहा परिक्षेत्र पतौर, कैलाश बैगा को बीट बगदरा परिक्षेत्र खितौली, विक्रम सिंह सिकरवार को बीट गढ़पुरी परिक्षेत्र खितौली, रुबीना अंसारी को बीट खितौली गेट परिक्षेत्र पर्यटन ताला, हरीश प्रसाद पयासी को बीट जनाड परिक्षेत्र कल्लवाह, रामकुमार प्रजापति को बीट सुखदास परिक्षेत्र पनपथा बफर, दशरथ प्रसाद विश्वकर्मा को बीट गंगीताल परिक्षेत्र पनपथा कोर, धीरेंद्र शुक्ला को बीट सेजवाही परिक्षेत्र पनपथा कोर, रोशनी साहू को बीट पतपरिया परिक्षेत्र मानपुर, ओमप्रकाश बैगा को बीट सेहारा ए परिक्षेत्र पनपथा कोर और हरिलाल कोल को बीट उत्तर गोहडी परिक्षेत्र ताला में पदस्थ किया गया है।

Source link
#बधवगढ #म #वनकरमय #क #तबदल #उपसचलक #न #जर #कए #आदश #कई #परकषतर #म #नई #पदसथपन #Umaria #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *