मैहर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति बैठक:  प्रशासन ने की सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील – Maihar News

मैहर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति बैठक: प्रशासन ने की सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील – Maihar News

मैहर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति बैठक:  प्रशासन ने की सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील – Maihar News


मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम मैहर कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिकों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सीएसपी महेंद्र सिंह ने की, जबकि कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से बताया गया कि मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। आयोजन समिति के सदस्यों से समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और आमजन को असुविधा से बचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा वैकल्पिक मार्गों एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी योजना तैयार की गई। बैठक में नगर पालिका सीएमओ प्रिंस अग्रवाल, यातायात प्रभारी विक्रम पाठक, जेई एस.एन. त्रिपाठी सहित विभिन्न समाजों और धर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। असामाजिक तत्वों से सतर्क रहें अंत में थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने सभी नागरिकों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की सलाह दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#महर #म #महररम #क #लकर #शत #समत #बठक #परशसन #न #क #सहरदपरण #आयजन #क #अपल #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *