भास्कर समाधान का असर… नाली मरम्मत और सड़क सुधार हुआ:  विजय शाक्य बने ‘स्टार ऑफिसर’; तारों का जाल, जल रिसाव और कचरे की समस्या बनी चिंता – Bhopal News

भास्कर समाधान का असर… नाली मरम्मत और सड़क सुधार हुआ: विजय शाक्य बने ‘स्टार ऑफिसर’; तारों का जाल, जल रिसाव और कचरे की समस्या बनी चिंता – Bhopal News

भास्कर समाधान का असर… नाली मरम्मत और सड़क सुधार हुआ:  विजय शाक्य बने ‘स्टार ऑफिसर’; तारों का जाल, जल रिसाव और कचरे की समस्या बनी चिंता – Bhopal News


शहर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचा रहे हैं और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। नगर निगम जोन-14 के स्वच्छता प्रभारी विजय शाक्य बने आज के “स्टार ऑफिसर” भोपाल के वार्ड 56 स्थित श्याम नगर निवासी गोपाल मालवीय ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर नाली से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि अटल चौराहा स्थित कमल आटा चक्की के आगे 50 फीट लंबी नाली कई जगह से टूट गई थी, जिसके कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा था और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही यह शिकायत ‘भास्कर समाधान’ एप पर पोस्ट हुई, नगर निगम जोन-14 के स्वच्छता प्रभारी विजय शाक्य ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अमले से समन्वय कर नाली की सफाई और आवश्यक सुधार कार्य करवाए। सीवर लाइन के लिए खोदी सड़क सुधरी, शिकायतकर्ता ने की पुष्टि भोपाल के वार्ड 85 स्थित कौशल नगर निवासी चंद्रदीप सिंह चौहान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदकर छोड़ दी गई थी। बरसात के कारण सड़क पर कीचड़ हो रहा था, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी और कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके थे। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और सड़क की स्थिति में सुधार कराया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने खुद समस्या के समाधान की पुष्टि की। गंदगी, जलभराव, बिजली और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं से रहवासी परेशान वार्ड 75: बिजली के खंभे पर तारों का जाल, करंट का खतरा भोपाल के वार्ड 75 स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी अविनाश कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मेन रोड के खंभे पर तारों का जाल फैला हुआ है। झूलती केबलों में कई बार वाहन उलझ जाते हैं, जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित होती है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो बॉक्स लगाया गया है और न ही तारों को व्यवस्थित किया गया है। उन्होंने बरसात में करंट फैलने की आशंका जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। वार्ड 68: जर्जर साइन बोर्ड से हादसे का डर भोपाल के वार्ड 68 स्थित अयोध्या नगर निवासी कृतिका तिवारी ने ‘भास्कर समाधान’ पर सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि अयोध्या नगर चौराहे पर लगा साइन बोर्ड नीचे से पूरी तरह जंग खाकर कमजोर हो गया है और एक तरफ झुक गया है। कृतिका ने लिखा, मानसून के दौरान तेज हवा चलने पर यह कभी भी गिर सकता है, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की है। वार्ड 33: लगातार बह रहा पानी, हो रही बर्बादी भोपाल के वार्ड 33 स्थित भीम नगर क्षेत्र निवासी हेमंत चौहान ने ‘भास्कर समाधान’ पर जल रिसाव की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पाइप लाइन से पानी बह रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार पानी बहने से पानी की बर्बादी हो रही है और आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 6: कचरे के ढेर से रहवासी परेशान भोपाल के वार्ड 6 स्थित ओम शिव नगर निवासी मनीष विश्वकर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गैस एजेंसी के सामने रोजाना कचरे का ढेर जमा हो जाता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोगों द्वारा रोकने के बावजूद बाहर से लोग यहां कचरा फेंक रहे हैं। उन्होंने नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Source link
#भसकर #समधन #क #असर.. #नल #मरममत #और #सडक #सधर #हआ #वजय #शकय #बन #सटर #ऑफसर #तर #क #जल #जल #रसव #और #कचर #क #समसय #बन #चत #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *