Explainer:ईरान से डील के लिए अमेरिका में ही क्यों घिरे ट्रंप, विपक्ष से लेकर Maga समर्थक तक किस बात पर खफा? – Us Iran Deal Peace Agreement 14 Points Mou Donald Trump Republican And Maga Anger Hormuz Nuclear Israel Issue

Explainer:ईरान से डील के लिए अमेरिका में ही क्यों घिरे ट्रंप, विपक्ष से लेकर Maga समर्थक तक किस बात पर खफा? – Us Iran Deal Peace Agreement 14 Points Mou Donald Trump Republican And Maga Anger Hormuz Nuclear Israel Issue

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जब ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौते का एलान किया तो पूरी दुनिया की नजर इस बात पर लगी थीं कि आखिर इस समझौते की जो शर्तें तय हुई हैं, उनमें किसको फायदा हो सकता है। शुरुआत में इस समझौते की शर्तों का जो ड्राफ्ट तैयार हुआ, उसे सार्वजनिक नहीं किया गया और कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से ही डील को लेकर दावे किए जा रहे थे। हालांकि, जैसे-जैसे इस समझौते की शर्तें साफ हुई हैं, वैसे-वैसे इसे लेकर अमेरिका में ही ट्रंप के विरोध में स्वर उठने लगे। सिर्फ डेमोक्रेटिक पार्टी ही नहीं, बल्कि ट्रंप की अपनी रिपब्लिकन पार्टी में भी ईरान समझौते को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी है। 


दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की जो शर्तें तय हुई हैं, उनमें से अधिकतर शर्तें ऐसी हैं, जिन्हें अमेरिकी नेताओं ने ईरान को ट्रंप की तरफ से दिया गया तोहफा करार दिया है। फिर चाहे ईरान को पुनर्निर्माण के लिए एक बड़ी राशि मुहैया कराने की शर्त हो या होर्मुज जलडमरूमध्य में लगने वाले नए सेवा शुल्क की बात हो या ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते में कोई भी स्पष्टता न होने की बात। इन सभी मुद्दों पर ट्रंप अमेरिका में ही घिरे हैं। इसके बावजूद अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को ट्रंप की तरफ से ईरान के साथ तय 14 बिंदु वाले इस अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: Peace Deal: होर्मुज खोलने से 300 अरब डॉलर देने तक, अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे में क्या हैं 14 शर्तें?

 

Source link
#Explainerईरन #स #डल #क #लए #अमरक #म #ह #कय #घर #टरप #वपकष #स #लकर #Maga #समरथक #तक #कस #बत #पर #खफ #Iran #Deal #Peace #Agreement #Points #Mou #Donald #Trump #Republican #Maga #Anger #Hormuz #Nuclear #Israel #Issue

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *