13 लाख 20 हजार की 600 ट्रॉली रेत नष्ट:  रायडी घाटी और जंगल क्षेत्र में पुलिस, वन विभाग और एसएएफ ने की कार्रवाई – Morena News

13 लाख 20 हजार की 600 ट्रॉली रेत नष्ट: रायडी घाटी और जंगल क्षेत्र में पुलिस, वन विभाग और एसएएफ ने की कार्रवाई – Morena News

13 लाख 20 हजार की 600 ट्रॉली रेत नष्ट:  रायडी घाटी और जंगल क्षेत्र में पुलिस, वन विभाग और एसएएफ ने की कार्रवाई – Morena News


मुरैना जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को जिले के टेंटरा और नगरा थाना क्षेत्रों में पुलिस, वन विभाग और एसएएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित 600 ट्रॉली रेत को नष्ट कर दिया। नष्ट की गई रेत की बाजार कीमत करीब 13 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद जिलेभर में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। टेंटरा थाना क्षेत्र में 500 ट्रॉली रेत नष्ट टेंटरा थाना क्षेत्र में टास्क फोर्स ने रायडी घाटी क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां चंबल नदी से निकाली गई रेत का बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण किया गया था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 500 ट्रॉली रेत को नष्ट किया। प्रशासन के अनुसार इस रेत की बाजार कीमत लगभग 11 लाख रुपए है। कार्रवाई के दौरान जेसीबी और लोडर मशीनों की मदद से रेत को नष्ट किया गया। नगरा क्षेत्र के जंगल में मिला अवैध भंडारण दूसरी कार्रवाई नगरा थाना क्षेत्र के भूपपुरा और साहसपुरा के जंगलों में की गई। यहां पहाड़ी क्षेत्र के पास अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था। टास्क फोर्स ने मौके पर पहुंचकर करीब 100 ट्रॉली रेत को नष्ट किया। प्रशासन ने इसकी कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपए बताई है। इस कार्रवाई में जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। संयुक्त टीम ने संभाला मोर्चा कार्रवाई के दौरान पुलिस, वन विभाग और एसएएफ के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। पूरे अभियान में दो जेसीबी और दो लोडर ट्रैक्टर लगाए गए, जिनकी मदद से अवैध रूप से जमा रेत को नष्ट किया गया। चंबल क्षेत्र में लगातार जारी है अभियान प्रशासन का कहना है कि चंबल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। कई स्थानों पर पहले भी बड़ी मात्रा में रेत नष्ट की जा चुकी है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। एसपी बोले- कार्रवाई लगातार जारी रहेगी मुरैना एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि जिलेभर में अवैध रेत भंडारण और उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को भी दो थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जमा रेत को नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक और वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

Source link
#लख #हजर #क #टरल #रत #नषट #रयड #घट #और #जगल #कषतर #म #पलस #वन #वभग #और #एसएएफ #न #क #कररवई #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *