क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं:कांगो के खिलाफ ड्रॉ का असली गुनहगार है यह पुर्तगाली फुटबॉलर! फैंस ने क्यों लताड़ा? – Why Are Portugal Fans Blaming Bruno Fernandes Instead Of Cristiano Ronaldo After Congo Draw? Fifa World Cup

क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं:कांगो के खिलाफ ड्रॉ का असली गुनहगार है यह पुर्तगाली फुटबॉलर! फैंस ने क्यों लताड़ा? – Why Are Portugal Fans Blaming Bruno Fernandes Instead Of Cristiano Ronaldo After Congo Draw? Fifa World Cup

फीफा विश्व कप 2026 में डीआर कांगो के खिलाफ पुर्तगाल की निराशाजनक शुरुआत के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आमतौर पर जब पुर्तगाल उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता तो सवाल क्रिस्टियानो रोनाल्डो की उम्र या उनकी फिनिशिंग पर उठते हैं, लेकिन इस बार निशाने पर मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडीस हैं। कई पुर्तगाली फैंस का मानना है कि रोनाल्डो को मैच में पर्याप्त मौके नहीं मिले और इसके लिए टीम के मुख्य प्लेमेकर ब्रूनो जिम्मेदार हैं। यही वजह है कि ड्रॉ के बाद ब्रूनो के इंस्टाग्राम पोस्ट पर हजारों टिप्पणियां आने लगीं।




Why Are Portugal Fans Blaming Bruno Fernandes Instead of Cristiano Ronaldo After Congo Draw? FIFA World Cup

रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडीस
– फोटो : instagram @portugal


आखिर शुरू कहां से हुई बहस?

 

  • सोशल मीडिया पर एक आंकड़ा तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि 2017 से पुर्तगाल के लिए साथ खेलने के बावजूद ब्रूनो फर्नांडीस ने किसी बड़े टूर्नामेंट में रोनाल्डो को एक भी असिस्ट नहीं दिया है।
  • पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि ब्रूनो ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में रोनाल्डो के लिए केवल तीन गोल असिस्ट किए हैं और वे भी कतर, इस्राइल और स्लोवाकिया के खिलाफ आए। इनमें से आखिरी असिस्ट 2023 में था।
  • हालांकि ये आंकड़े सोशल मीडिया पर वायरल दावों का हिस्सा हैं, लेकिन इसने फैंस के बीच बहस को और तेज कर दिया है।
  • फैंस का कहना है कि कांगो के खिलाफ मैच के दौरान भी रोनाल्डो ने बॉक्स के अंदर ब्रून को शानदार पास दिया था और रोनाल्डो ने जब गेंद मांगी तब वह अनमार्क्ड खड़े थे, लेकिन ब्रून ने उन्हें पास देने की बजाय गेंद को पीछे ले जाना बेहतर समझा।
  • सिर्फ ब्रूनो ही नहीं, पुर्तगाल के सारे मिडफील्डर्स की आलोचना हो रही है, लेकिन ब्रून निशाने पर सबसे ऊपर हैं। फैंस का आरोप है कि ब्रूनो ने मैच के दौरान कोई मौका नहीं बनाया और न ही किसी और को मौका बनाने दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Prôf Íßrãhïm Ãbdì Êgããl (@profka_199)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Portugal (@portugal)


Why Are Portugal Fans Blaming Bruno Fernandes Instead of Cristiano Ronaldo After Congo Draw? FIFA World Cup

रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडीस
– फोटो : instagram @portugal


नूनो मेंडिस से होने लगी तुलना

 

  • ब्रूनो की आलोचना करने वाले फैंस एक और आंकड़ा सामने रख रहे हैं। उनके अनुसार लेफ्ट-बैक नूनो मेंडिस ने अपेक्षाकृत कम मैच खेलने के बावजूद रोनाल्डो के लिए छह गोल असिस्ट किए हैं।
  • खास तौर पर यूईएफए नेशंस लीग में मेंडिस और रोनाल्डो की साझेदारी ने पुर्तगाल को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई थी।
  • इसी वजह से कई फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि जब एक डिफेंडर रोनाल्डो के लिए मौके बना सकता है तो टीम का प्रमुख मिडफील्डर ऐसा क्यों नहीं कर पा रहा।


Why Are Portugal Fans Blaming Bruno Fernandes Instead of Cristiano Ronaldo After Congo Draw? FIFA World Cup

रोनाल्डो
– फोटो : PTI


सोशल मीडिया पर उमड़ा गुस्सा

 

  • कांगो के खिलाफ ड्रॉ के बाद ब्रूनो फर्नांडीस के इंस्टाग्राम पोस्ट पर 20 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।
  • कई फैंस ने सीधे तौर पर लिखा, ‘रोनाल्डो को पास दो।’
  • एक अन्य फैन ने लिखा, ‘रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल की आधी भी फुटबॉल प्रतिष्ठा नहीं होती।’
  • जबकि एक और टिप्पणी में ब्रूनो पर निशाना साधते हुए लिखा गया, ‘तुम चाहे जो कर लो, रोनाल्डो हमेशा तुमसे ऊपर रहेंगे।’
  • इन टिप्पणियों से साफ है कि पुर्तगाल के फैंस रोनाल्डो को बेहतर सपोर्ट मिलता देखना चाहते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jaskaran Singh (@jaskaran_talks)

 


Why Are Portugal Fans Blaming Bruno Fernandes Instead of Cristiano Ronaldo After Congo Draw? FIFA World Cup

रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडीस
– फोटो : instagram @portugal


वायरल हुआ भावुक संदेश

सबसे ज्यादा चर्चा एक लंबे संदेश की हो रही है, जिसमें एक फैन ने ब्रूनो को रोनाल्डो के शुरुआती संघर्षों की याद दिलाई। इस फैन ने लिखा, ‘याद करो वह 19 साल का लड़का, जो यूरो 2004 फाइनल हारने के बाद मैदान पर रो रहा था। याद करो 2006 विश्व कप, जब फ्रांस से हारने के बाद भी उसकी आंखों में आंसू थे। दो दशक से ज्यादा समय तक उसने पुर्तगाल का भार अपने कंधों पर उठाया है। यह शायद उसका आखिरी विश्व कप हो। उसके लिए लड़ो, उसके लिए दौड़ो और उसे वह विदाई दो जिसका वह हकदार है।’ यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।




Source link
#करसटयन #रनलड #नहकग #क #खलफ #डर #क #असल #गनहगर #ह #यह #परतगल #फटबलर #फस #न #कय #लतड #Portugal #Fans #Blaming #Bruno #Fernandes #Cristiano #Ronaldo #Congo #Draw #Fifa #World #Cup

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *