सतना में उपयंत्री पर बंदूक लेकर निरीक्षण का आरोप:  सीईओ ने नोटिस थमाया, 22 जून को तलब किया – Satna News

सतना में उपयंत्री पर बंदूक लेकर निरीक्षण का आरोप: सीईओ ने नोटिस थमाया, 22 जून को तलब किया – Satna News

सतना में उपयंत्री पर बंदूक लेकर निरीक्षण का आरोप:  सीईओ ने नोटिस थमाया, 22 जून को तलब किया – Satna News


सतना जिले की मझगवां जनपद की हिरौंदी पंचायत में पदस्थ आरईएस के संविदा उपयंत्री सतीश कुमार समेले पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण बंदूक के दम पर करने का आरोप है। जिला पंचायत के सीईओ शैलेंद्र सिंह ने इन शिकायतों के बाद उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी कर 22 जून को जवाब के साथ तलब किया है। सरपंचों, सचिवों और ग्रामीणों ने उपयंत्री समेले के खिलाफ शिकायतें की हैं। आरोपों के अनुसार, जब उपयंत्री पंचायत के तहत विकास एवं निर्माण कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए स्थल निरीक्षण पर निकलते हैं, तो उनके साथ बंदूक होती है। सीईओ ने अपने कारण बताओ नोटिस में उपयंत्री के इस कृत्य को अनुशासनहीनता, लापरवाही और वरिष्ठ कार्यालय के दिशा-निर्देशों व मनरेगा संविदा शर्तों का उल्लंघन बताया है। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उपयंत्री के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सम्मोहन विद्या की ट्रेनिंग भी देते हैं
उपयंत्री सतीश कुमार समेले की पहचान केवल सिविल इंजीनियर तक ही सीमित नहीं है। वे लोगों को सम्मोहन विद्या की ट्रेनिंग भी देते हैं। उनका एक ट्रेनिंग सेंटर पन्ना जिले में संचालित है। सोशल मीडिया पर उनके सम्मोहन विद्या से जुड़े कई इंटरव्यू भी वायरल हैं।

Source link
#सतन #म #उपयतर #पर #बदक #लकर #नरकषण #क #आरप #सईओ #न #नटस #थमय #जन #क #तलब #कय #Satna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *