Indore: नीट परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, भोपाल, रतलाम, सूरत के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन

Indore: नीट परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, भोपाल, रतलाम, सूरत के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (NEET)के विद्यार्थियों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली यात्रा मांग और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इंदौर–भोपाल–रतलाम तथा डॉ. अम्बेडकर नगर–बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों से मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों के अलावा विशेषकर नीट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 09354/09353 इंदौर–भोपाल–रतलाम स्पेशल का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर और भोपाल सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वापसी में ट्रेन भोपाल से रतलाम तक संचालित होगी।

 

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09352/09351 डॉ. अम्बेडकर नगर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन डॉ. अम्बेडकर नगर, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी, भरूच, अंकलेश्वर, सूरत, नवसारी, बिलीमोरा, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

 

रेलवे प्रशासन के अनुसार दोनों विशेष ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर एवं जनरल सेकंड क्लास कोच लगाए गए हैं। परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है।

 

Source link
#Indore #नट #परकषरथय #क #लए #रलव #क #बड #सगत #भपल #रतलम #सरत #क #लए #द #वशष #टरन #क #सचलन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *