![]()
नीमच जिले के रामपुरा तहसील मुख्यालय के अंतर्गत बेसला डायली के पास स्थित परपड़िया गांव में देवस्थान पर कुलदेवी/देवता की पूजा-अर्चना करने गए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में दो बुजुर्ग महिलाओं और तीन मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, गुर्जर समाज के कुछ लोग शनिवार को देवस्थान पर माथा टेकने और पूजा करने पहुंचे थे। श्रद्धालु अभी पूजा कर ही रहे थे कि तभी मधुमक्खियों के बड़े दल ने उन पर धावा बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ चीख-पुकार गूंज उठी। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। सभी घायलों को तुरंत निजी वाहनों की मदद से रामपुरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में 3 से 6 साल के मासूम बच्चे शामिल मधुमक्खियों के इस हमले में 70 साल की रमती बाई, 60 साल की छोटी बाई के साथ-साथ तीन मासूम बच्चे- मनीष (5 वर्ष), वेदिका (6 वर्ष) और पूनम (3 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत सभी का इलाज शुरू किया, लेकिन मासूम बच्चों के शरीर पर मधुमक्खियों ने इतनी ज्यादा बार डंक मारे थे कि उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। नाजुक हालत में बच्चे जिला अस्पताल रेफर रामपुरा सिविल अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर अभिषेक चौहान ने बताया कि देवस्थान पर गए श्रद्धालुओं और बच्चों को मधुमक्खियों ने बहुत बुरी तरह काटा था, जिसके कारण जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो वे बेहद गंभीर हालत में थे। मासूम बच्चों की कोमल त्वचा पर डंकों की संख्या बहुत ज्यादा होने और उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए, उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, दोनों बुजुर्ग महिलाओं का इलाज रामपुरा अस्पताल में ही जारी है। इस अचानक हुई घटना के बाद से परपड़िया गांव और मंदिर के आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
Source link
#नमच #म #मधमकखय #क #हमल #पच #लग #घयल #तन #बचच #क #जल #असपतल #रफर #कय #दवसथन #पर #पज #करन #गए #थ #Neemuch #News


