UPSC से टकराई तारीखें तो MPPSC ने बदला शेड्यूल, अब 17 की जगह इस दिन से होगी मेन्स परीक्षा, 12 जिलों में बनेंगे केंद्र

UPSC से टकराई तारीखें तो MPPSC ने बदला शेड्यूल, अब 17 की जगह इस दिन से होगी मेन्स परीक्षा, 12 जिलों में बनेंगे केंद्र

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने अपनी परीक्षा प्री-पोन कर दी। महज चौबीस घंटे में परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 08:43:17 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 08:43:16 PM (IST)

UPSC से टकराई तारीखें तो MPPSC ने बदला शेड्यूल, अब 17 की जगह इस दिन से होगी मेन्स परीक्षा, 12 जिलों में बनेंगे केंद्र
यूपीएससी के चलते राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 प्री-पोड।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 और राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की तारीख आपस में टकरा रही है। इसके चलते मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने अपनी परीक्षा प्री-पोन कर दी। महज चौबीस घंटे में परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले जहां 17 अगस्त से पेपर होना थे, वे अब 8 अगस्त से आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने परीक्षा का नया शेड्यूल पोर्टल पर जारी कर दिया है।

यूपीएससी परीक्षा से टकरा रही थी तारीखें

जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा को लेकर लगे अंतरिम स्थगन (स्टे) को हटाने के बाद अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली। लंबे इंतजार के बाद आयोग (एमपीपीएससी) ने शुक्रवार को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025, 17 से 22 अगस्त के बीच रखी थी, लेकिन शनिवार को अभ्यर्थियों ने 21 अगस्त से यूपीएससी की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा होना बताया।

इसके बाद आयोग ने आनन-फानन में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की तारीख में बदलाव कर दिया है, क्योंकि जिन केंद्रों पर पीएससी की परीक्षा होना है, उन्हीं केंद्रों पर यूपीएससी भी करवाई जाएगी। ऐसे में केंद्रों ने भी दोनों परीक्षाएं एक साथ करवाने में असहमति जताई है। आयोग ने नया शेड्यूल जारी करते हुए 8 से 13 अगस्त के बीच छह पेपर रखे हैं।

3 अगस्त से जारी होंगे एडमिट कार्ड

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी। 25 जून से 15 जुलाई के बीच बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को 400 रुपये और अन्य राज्यों के चयनित अभ्यर्थियों को 800 रुपये पंजीयन शुल्क देना होगा। 15 जुलाई के बाद ऑनलाइन आवेदन करने पर अभ्यर्थियों से विलंब शुल्क वसूला जाएगा। जबकि एडमिट कार्ड भी 3 अगस्त से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- एमपी में आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निकाय, अब पार्किंग और विज्ञापन होर्डिंग्स से बढ़ेगी आय, गुंडे-बदमाशों को नहीं मिलेंगे ठेके

इन 12 जिलों में होंगे परीक्षा केंद्र

आयोग ने परीक्षा के लिए 12 जिलों में परीक्षा केंद्र रखे हैं, जिसमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन और बालाघाट शामिल हैं।

Source link
#UPSC #स #टकरई #तरख #त #MPPSC #न #बदल #शडयल #अब #क #जगह #इस #दन #स #हग #मनस #परकष #जल #म #बनग #कदर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *