सादे कपड़ों में खड़ी कांस्टेबल से बोला मनचला- सिंगल हो क्या?, इंदौर पुलिस ने किया स्टिंग ऑपरेशन

सादे कपड़ों में खड़ी कांस्टेबल से बोला मनचला- सिंगल हो क्या?, इंदौर पुलिस ने किया स्टिंग ऑपरेशन

इंदौर में सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ रोकने के लिए पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन चलाया, सादे कपड़ों में महिला सिपाहियों को मेघदूत गार्डन और सयाजी होटल के आ …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 09:18:28 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 09:26:40 AM (IST)

सादे कपड़ों में खड़ी कांस्टेबल से बोला मनचला- सिंगल हो क्या?, इंदौर पुलिस ने किया स्टिंग ऑपरेशन
पुलिस को मिली थी गार्डन के करीब छेड़छाड़ की शिकायतें। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सादे कपड़ों में महिला सिपाही भेजीं, कैमरे में कैद हुई हरकत
  2. टहल रही पुलिसकर्मी से स्कूटर सवार ने की बात करने की कोशिश
  3. आरोपी आईटी कंपनी में नौकरी करता है, सागर का रहने वाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ और फब्तियां कसने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार रात स्टिंग ऑपरेशन किया। सादे कपड़ों में महिला सिपाहियों को भेजा और मनचले को कैमरे में कैद कर लिया। जाल बिछाकर बैठे पुलिसकर्मियों ने उसकी खातिरदारी कर दी।

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक मेघदूत गार्डन, सयाजी होटल के आसपास महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें मिल रही थीं। कुछ लोग भीड़ लगाकर खड़े भी रहते थे। पुलिसवालों को देखकर भाग जाते थे। शनिवार को पुलिस ने थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में गार्डन के आसपास भेजा।

स्कूटर सवार एक मनचला टहलता देखकर पुलिसकर्मियों के आसपास मंडराने लगा और उनसे बात करने की कोशिश की। अनसुना करने के बाद भी वह पीछे-पीछे आया और पूछा- क्या सिंगल हो। जैसे ही उसकी हरकत कैमरे में कैद हुई, पुलिसवालों ने पीछा कर दबोच लिया। एसीपी के अनुसार आरोपित की पहचान सर्वेश साहू के रूप में हुई है। मूलत: सागर निवासी सर्वेश आईटी कंपनी में नौकरी करता है।

हैदराबाद पुलिस ने भी किया था स्टिंग ऑपरेशन

हाल ही में तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने भी ऐसा ही एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसमें महिला सीनियर आईपीएस अधिकारी सड़क पर सादे कपड़ों में पहुंची थीं। इस दौरान 40 से ज्यादा मनचले उनके पास पहुंचे और बात करने की कोशिश करने लगे थे।

Source link
#सद #कपड #म #खड #कसटबल #स #बल #मनचल #सगल #ह #कय #इदर #पलस #न #कय #सटग #ऑपरशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *