बैतूल में शराबी ने की महिला से बदसलूकी; पति ने दोस्तों के साथ हाथ-मुक्कों और डंडे से इतना पीटा कि निकल गई जान, तीनों आरोपी पहुंचे जेल

बैतूल में शराबी ने की महिला से बदसलूकी; पति ने दोस्तों के साथ हाथ-मुक्कों और डंडे से इतना पीटा कि निकल गई जान, तीनों आरोपी पहुंचे जेल

बैतूलबाजार पुलिस ने पुराने हाईवे किनारे मिले युवक के शव के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक द्वारा ए …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 05:14:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 05:17:45 PM (IST)

बैतूल में शराबी ने की महिला से बदसलूकी; पति ने दोस्तों के साथ हाथ-मुक्कों और डंडे से इतना पीटा कि निकल गई जान, तीनों आरोपी पहुंचे जेल
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। नईदुनिया।

HighLights

  1. बैतूल में महिला से अभद्रता के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में मामला सुलझाया
  2. मृतक का शव 17 जून को पुराने हाईवे किनारे मिला था, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे
  3. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी बरामद की, सभी को जेल भेजा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि,बैतूल। बैतूलबाजार पुलिस ने पुराने हाईवे किनारे मिले युवक के शव के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक द्वारा एक महिला से अभद्र व्यवहार किए जाने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार पतारसी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

17 जून को मिला था शव

पुलिस के अनुसार 17 जून को ग्राम सावड़ीढाना निवासी झामू कवड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चचेरे भाई सुनील कवड़े का शव ग्राम झीटापाटी स्थित पुराने हाईवे रोड के किनारे पड़ा मिला है। शव पर चेहरे, आंख, कान, गले और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान थे। मामले में थाना बैतूल बाजार में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पूछताछ में खुला राज

जांच के दौरान पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में सहदेव धुर्वे, अभिनाश वाडिवा और सुनील वाडिवा ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि मृतक सुनील शराब के नशे में उनके घर के पास पहुंचा था और सहदेव धुर्वे की पत्नी दीपिका धुर्वे से अभद्रता करते हुए आपत्तिजनक बातें करने लगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और तीनों ने हाथ-मुक्कों तथा लकड़ी से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

हत्या में प्रयुक्त लकड़ी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम कथनों के आधार पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपितों में सहदेव धुर्वे (30 वर्ष), अभिनाश वाडिवा (21 वर्ष) और सुनील वाडिवा (30 वर्ष), सभी निवासी ग्राम झीटापाटी शामिल हैं। पुलिस ने 19 जून को तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

Source link
#बतल #म #शरब #न #क #महल #स #बदसलक #पत #न #दसत #क #सथ #हथमकक #और #डड #स #इतन #पट #क #नकल #गई #जन #तन #आरप #पहच #जल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *