रायसेन में पहली तेज बारिश से शहर जलमग्न:  दो घंटे गिरा पानी, महामाया चौक पर 2 फीट तक वाहन डूबे – Raisen News

रायसेन में पहली तेज बारिश से शहर जलमग्न: दो घंटे गिरा पानी, महामाया चौक पर 2 फीट तक वाहन डूबे – Raisen News

रायसेन में पहली तेज बारिश से शहर जलमग्न:  दो घंटे गिरा पानी, महामाया चौक पर 2 फीट तक वाहन डूबे – Raisen News


रायसेन में इस सीजन की पहली जोरदार बारिश से रविवार को शहर जलमग्न हो गया। दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश लगभग दो घंटे तक जारी रही। गरज-चमक के साथ हुई बारिश के बाद निचली बस्तियों में पानी भर गया और मुख्य मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। देखें तस्वीरें… महामाया चौक और नगर पालिका क्षेत्र में सबसे ज्यादा जलभराव सबसे अधिक परेशानी महामाया चौक और नगर पालिका कार्यालय के सामने देखने को मिली, जहां करीब दो फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण सड़कों पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जिन्हें लोगों की मदद से धक्का देकर बाहर निकाला गया। वाहन चालकों को जाम और जलभराव के कारण काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। रामलीला मैदान में भरा पानी, हाट बाजार प्रभावित बारिश का असर रामलीला मैदान में भी देखा गया। मैदान में पानी भर जाने से रविवार को लगे हाट बाजार में पहुंचे व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी हुई। दुकानों को लगाने और आवागमन में दिक्कतें आईं। पिछले चार दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत मिली, लेकिन बारिश शुरू होते ही शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश ने मौसम को तो सुहावना बना दिया, लेकिन जलभराव और बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं।

Source link
#रयसन #म #पहल #तज #बरश #स #शहर #जलमगन #द #घट #गर #पन #महमय #चक #पर #फट #तक #वहन #डब #Raisen #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *