योग दिवस: इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के अंचल में भी बड़ी संख्या में योगाभ्यास कर दिया बेहतर सेहत का संदेश

योग दिवस: इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के अंचल में भी बड़ी संख्या में योगाभ्यास कर दिया बेहतर सेहत का संदेश

नईदुनिया, मालवा-निमाड़ (हमारे प्रतिनिधि)। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देशभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इंदौर सहित मालवा – निमाड़ के जिलों में भी कई स्थानों पर योग के कार्यक्रम हुए। प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आम नागरिक भी इस आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए और उत्साह के साथ योग का अभ्यास कर बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया।

naidunia_image

देवास में जिला स्तरीय आयोजन सिद्धि विनायक गणेश गणेश मंदिर परिसर में हुआ। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, एसपी पुनीत गेहलोद, ननि सभापति रवि जैन सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व नागरिक शामिल हुए।

naidunia_image

देवास में योग का जिला स्तरीय आयोजन । (नईदुनिया प्रतिनिधि)

धार जिले की ऐतिहासिक नगरी मांडू में जहाज महल परिसर में योग का कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित प्रमुख जन शामिल हुए।

naidunia_image

धार में योग करते साधक। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

naidunia_image

धार के मांडू में जहाज महल परिसर में योग का कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित प्रमुख जन शामिल हुए। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

इंदौर में भी कई स्थानों पर योग के कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम बास्केट बॉल स्टेडियम में हुआ। वहीं गाेपुर चौराहा पर भी सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इसमें 10 हजार से अधिक साधकों ने सामूहिक रूप से योग किया। योग के आयोजनों में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके मौजूद रहे।

जिला प्रशासन, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग और नगर निगम द्वारा आयोजित योग का मुख्य कार्यक्रम बास्केट बॉल स्टेडियम में हुआ। स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आधारित योग दिवस के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। वर्षा की संभावना को देखे हुए मुख्य कार्यक्रम बास्केट बॉल स्टेडियम में आयोजित किया गया है।

साधक सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा संचालित योग मित्र अभियान के अंतर्गत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोपुर चौराहा पर सुबह छह से आठ बजे तक हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत इंदौर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा योगासनों की भक्तिमय एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। योग दिवस पर सुबह बजे पूरे देश में निर्धारित कामन योग प्रोटोकाल का सामूहिक अभ्यास कराया गया। योग कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक योग साधकों ने सामूहिक रूप से भ्रामरी प्राणायाम कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। इसमें 70 से अधिक योग संस्थाएं, 150 से अधिक सामाजिक संगठन सहभागी बने।

Source link
#यग #दवस #इदर #सहत #मलवनमड #क #अचल #म #भ #बड #सखय #म #यगभयस #कर #दय #बहतर #सहत #क #सदश

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *