खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले सबसे बड़ी बहस 48 टीमों वाले नए प्रारूप को लेकर थी। आलोचकों का मानना था कि इससे टूर्नामेंट का स्तर गिर जाएगा और बड़े देशों के सामने छोटी टीमें टिक नहीं पाएंगी, लेकिन विश्व कप के शुरुआती 11 दिनों ने इस सोच को पूरी तरह चुनौती दे दी है।
स्पेन, पुर्तगाल, उरुग्वे, बेल्जियम और स्विट्जरलैंड जैसी स्थापित फुटबॉल शक्तियों को उन देशों ने रोक दिया है, जिनका नाम विश्व फुटबॉल के मानचित्र पर शायद ही कभी प्रमुखता से लिया जाता रहा हो। यही कारण है कि अब 48 टीमों वाला विश्व कप आलोचना नहीं, बल्कि सराहना बटोर रहा है।

2 of 7
वोजिन्हा
– फोटो : FIFA World Cup Instagram
केप वर्डे ने स्पेन और उरुग्वे दोनों को चौंकाया
- अगर इस विश्व कप की सबसे बड़ी प्रेरणादायक कहानी चुननी हो तो शायद वह केप वर्डे होगी। छह लाख से भी कम आबादी वाला यह अफ्रीकी द्वीपीय देश दो पूर्व विश्व चैंपियन टीमों के सामने मजबूती से खड़ा रहा।
- पहले मुकाबले में उसने यूरोपीय चैंपियन स्पेन को 0-0 से रोक दिया। 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा रातोंरात विश्व फुटबॉल के नए नायक बन गए। इसके बाद केप वर्डे ने उरुग्वे के खिलाफ भी हार नहीं मानी और 2-2 की बराबरी हासिल की।
- केविन पीना ने फ्री-किक पर गोल कर विश्व कप इतिहास में केप वर्डे का पहला गोल दागा। यह सिर्फ एक गोल नहीं, बल्कि देश के फुटबॉल इतिहास का सुनहरा अध्याय था।

3 of 7
कुराकाओ की टीम
– फोटो : instagram @concacaf and thebluewaveffk
कुराकाओ के गोलकीपर ने बनाया रिकॉर्ड
- विश्व कप में आबादी के लिहाज से सबसे छोटे देशों में शामिल कुराकाओ ने इक्वाडोर के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
- 37 वर्षीय गोलकीपर एलॉय रूम ने पूरे 90 मिनट तक गोलपोस्ट के सामने दीवार बनकर खड़े रहे। उन्होंने मैच में 15 शानदार बचाव किए।
- आंकड़ों के अनुसार पिछले छह दशकों में किसी विश्व कप मुकाबले में यह एक गोलकीपर द्वारा किए गए सबसे ज्यादा बचाव हैं।
- इक्वाडोर लगातार हमले करता रहा, लेकिन कुराकाओ ने अपना पहला विश्व कप अंक हासिल कर इतिहास रच दिया।

4 of 7
कांगो के खिलाफ रोनाल्डो
– फोटो : PTI
कांगो ने रोनाल्डो और पुर्तगाल को रोक दिया
- विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे पुर्तगाल को भी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने झटका दिया। 52 साल बाद विश्व कप में लौटी कांगो की टीम ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे सुपरस्टार से सजी टीम को 1-1 से रोक दिया।
- कांगो की रणनीति बेहद स्पष्ट थी, डिफेंस में अनुशासन और एकजुटता के साथ गोल करने का प्रयास। यही वजह रही कि रोनाल्डो जैसे दिग्गज भी निर्णायक प्रभाव नहीं छोड़ सके। इस मैच के बाद तो पुर्तगाल में रोनाल्डो की भूमिका पर बहस तक शुरू हो गई।

5 of 7
कतर बनाम स्विट्जरलैंड
– फोटो : Fifa.com
कतर ने दिखाई बने रहने की जिद
- स्विट्जरलैंड के खिलाफ कतर को कोई मौका नहीं दे रहा था। स्विस टीम ने 26 गोल प्रयास किए और लंबे समय तक मैच पर नियंत्रण बनाए रखा।
- लेकिन कतर ने हार नहीं मानी। इंजरी टाइम के चौथे मिनट में होमाम अहमद के क्रॉस पर स्विस मिडफील्डर मिरो मुइम ने दबाव में आत्मघाती गोल कर दिया और मुकाबला 1-1 से समाप्त हुआ।
- यह विश्व कप इतिहास में कतर का पहला अंक था और एशियाई फुटबॉल के लिए गर्व का क्षण भी।
Source link
#Fifa #World #Cupकय #टम #वल #दव #सफल #ह #गय #छट #दश #न #दगगज #क #रककर #बदल #द #वशव #कप #क #कहन #Fifa #48team #World #Cup #Critics #Proven #Wrong #Small #Nations #Rewriting #History #Fifa #World #Cup



