![]()
बुरहानपुर शहर में सोमवार रात करीब 9 बजे तेज आंधी- बारिश के दौरान वार्ड नंबर 27 दाउदपुरा स्थित हिंगलाज माता मंदिर के पास एक पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ गया। यह पेड़ मंदिर के टीन शेड और एक कच्चे मकान पर गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से रूपेश पंवार का कच्चा मकान काफी क्षतिग्रस्त हो गया। हिंगलाज माता मंदिर के भी कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है, जिसमें मंदिर के टीन के पतरे दब गए। घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली कंपनी की टीम राहत कार्य में जुटी
सूचना मिलते ही बिजली कंपनी और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। नगर निगम के उपयंत्री गोपाल महाजन ने बताया कि तेज बारिश के कारण दाउदपुरा में पीपल का पेड़ गिरने से रूपेश पंवार का मकान और हिंगलाज माता मंदिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई। पार्षद प्रतिनिधि हमीद डायमंड ने भी पुष्टि की कि पुराने पेड़ के गिरने से मंदिर की रेलिंग और पतरे क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि उस समय बच्चे वहां नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। रहवासियों के अनुसार, पेड़ काफी पुराना और वजनी था, जिसके गिरने से बिजली के खंभे भी टेढ़े हो गए। बिजली कंपनी की टीम मौके पर सुधार कार्य में जुटी हुई है।
Source link
#बरहनपर #म #आधबरश #स #परन #पपल #क #पड #गर #हगलज #मत #मदर #क #टनशड #और #मकन #कषतगरसत #बजल #क #खभ #भ #टढ #ह #गए #Burhanpur #News


