![]()
भिंड जिले में जून के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रात के समय चल रही गर्म हवाओं के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। पिछले तीन दिनों से जिले में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। जिले में हवाओं की दिशा लगातार बदल रही है। कभी उत्तर-पूर्वी तो कभी पश्चिमी दिशा से हवाएं चलने के कारण मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। सोमवार को दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन तेज हवाओं के कारण बादल जल्द छंट गए और तेज धूप निकल आई। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तेज धूप और उमस से बाजारों में आवाजाही प्रभावित
गर्मी और उमस का असर अभी भी कम नहीं होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजारों और मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए दिनभर कूलर, पंखे और एसी का सहारा ले रहे हैं। अगले दो दिनों में तापमान गिरने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी एक-दो दिनों में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
Source link
#भड #म #रत #क #तपमन #म #डगर #क #बढतर #गरम #हवओ #स #नयनतम #पर #डगर #पहच #दन #क #तपमन #डगर #सलसयस #रहन #क #अनमन #Bhind #News


