इंदौर से मेरा 21 साल पुराना नाता है, 2005 से लगातार आता रहा हूं: जस्टिस संजीव सचदेवा

इंदौर से मेरा 21 साल पुराना नाता है, 2005 से लगातार आता रहा हूं: जस्टिस संजीव सचदेवा

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त किए गए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा का इंदौर में सम्मान किया गया। समारोह में …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 10:42:12 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 10:42:12 AM (IST)

इंदौर से मेरा 21 साल पुराना नाता है, 2005 से लगातार आता रहा हूं: जस्टिस संजीव सचदेवा
जस्टिस संजीव सचदेवा का इंदौर में सम्मान किया गया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट के जज बनने के बाद इंदौर में हुआ भव्य सम्मान
  2. कहा- न्यायपालिका को बेहतर बनाने का हमेशा किया प्रयास
  3. जस्टिस सचदेवा ने भावुक होते हुए इंदौर शहर से जुड़े अपने लंबे और आत्मीय संबंधों को याद किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट (उच्चतम न्यायालय) के न्यायाधीश नियुक्त किए गए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा का इंदौर में सम्मान किया गया। उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, इंदौर द्वारा आयोजित इस विशेष गरिमामयी समारोह में जस्टिस सचदेवा ने भावुक होते हुए इंदौर शहर से जुड़े अपने लंबे और आत्मीय संबंधों को याद किया। उन्होंने बताया कि इस शहर से उनका 21 वर्ष पुराना गहरा नाता है।

इंदौर ने हमेशा दिया अपनापन

समारोह को संबोधित करते हुए जस्टिस संजीव सचदेवा ने कहा, “मैं वर्ष 2005 से लेकर न्यायाधीश बनने तक लगातार वकालत के सिलसिले में इंदौर आता रहा हूं और यहां के विभिन्न मामलों में पैरवी की है। इंदौर शहर और यहां के लोगों ने मुझे हमेशा बेहद प्यार और अपनापन दिया है।” उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2024 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद उन्होंने न्यायपालिका की बेहतरी के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिसमें इंदौर खंडपीठ का उन्हें विशेष और निरंतर सहयोग मिला।

न्यायपालिका में किए कई बुनियादी सुधार: मनीष यादव

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष यादव ने जस्टिस सचदेवा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश की न्यायपालिका के बुनियादी ढांचे और कार्यप्रणाली में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। उनके द्वारा लिए गए प्रशासनिक फैसलों और न्यायिक निर्णयों का सीधा लाभ आम वादकारियों (फरियादियों) और अधिवक्ताओं को मिल रहा है। अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल को न्यायिक सुधारों और तकनीकी आधुनिकीकरण के लिए हमेशा याद रखे जाने योग्य बताया।

पत्नी और बहन का भी हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह के दौरान जस्टिस संजीव सचदेवा के साथ ही उनकी पत्नी और उनकी बहन वरुणा ढींगरा का भी विशेष सम्मान किया गया। अधिवक्ता अदिति मनीष यादव ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।

हाई कोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायाधीश रहे मौजूद

जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त होने पर मध्य प्रदेश न्यायपालिका ने इसे गौरव का विषय बताया। इस गरिमामयी समारोह में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस विजय कुमार शुक्ला सहित कई वरिष्ठ न्यायाधीश मौजूद रहे, जिनमें जस्टिस सुबोध अभ्यंकर, जस्टिस संदीप एन. भट्ट, जस्टिस गजेंद्र सिंह, जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी, जस्टिस आलोक अवस्थी और जस्टिस हिमांशु जोशी शामिल थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी भी इस सम्मान समारोह के साक्षी बने।

Source link
#इदर #स #मर #सल #परन #नत #ह #स #लगतर #आत #रह #ह #जसटस #सजव #सचदव

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *