![]()
दमोह देहात थाना क्षेत्र के राजनगर तालाब में एक युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। युवती का शव सोमवार रात को मिला था, जबकि युवक का शव मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट कटनी के रंगनाथ थाने में दर्ज कराई गई थी। वहीं, दमोह निवासी युवक की गुमशुदगी कोतवाली थाने में दर्ज हुई थी। युवक ने युवती के साथ शादी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के परिजन दमोह पहुंचे थे। मृतका की पहचान कटनी जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सत्या निषाद पुत्री कैलाश निषाद के रूप में हुई है। मृतका के भाई आशुतोष निषाद ने बताया कि उनकी बहन 21 जून से घर से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट रंगनाथ थाने में दर्ज कराई गई थी। आशुतोष के अनुसार, सोमवार को दमोह के अनमोल मुंडा नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल की, जिसमें उनकी बहन मांग भरे हुए दिखाई दी। आशुतोष ने कटनी पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों की लोकेशन दमोह के मढ़ाहार गांव के पास मिली। परिजन दमोह पहुंचे और सोमवार रात उनकी बहन का शव तालाब से बरामद किया गया। आशुतोष का आरोप है कि अनमोल ने उन्हें फोन करके पहले बहन का वीडियो दिखाया और फिर फोन काट दिया। उन्होंने अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उनकी बहन की हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका गया है। जब हम दमोह पहुंचे तो पुलिस के द्वारा भी हमारी मदद नहीं की गई और हमें बोला गया कि कटनी पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। यदि लड़के के द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं किया गया होता तो हमें बहन के बारे में कोई जानकारी नहीं लगती। दमोह निवासी है मृतक
मृतक की पहचान 20 वर्षीय अनमोल पिता धर्मेंद्र मुंडा निवासी इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई है। मृतक के बड़े पापा राजेंद्र मुंडा के अनुसार, रविवार सुबह अनमोल घर से गाड़ी लेकर निकला था। वह दोपहर करीब 2:00 बजे तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने अनमोल को फोन कर गाड़ी वापस लाने को कहा। शाम 5:00 बजे तक जब वह नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। शाम 7:30 बजे के बाद से अनमोल का मोबाइल फोन पूरी तरह बंद हो गया। उन्होंने कोतवाली में अनमोल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसकी खोजबीन की गई मंगलवार सुबह उसका सब तालाब से बरामद किया बड़े पिता ने लड़की पक्ष के लोगों पर भी हत्या का आरोप लगाया है। अस्पताल में भिड़े दोनों पक्ष
मृतकों के शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल और अन्य पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर उन्हें अलग-अलग किया। पहले लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी ले जाया गया। उसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर स्कूटी और फुटवेयर मिले
देहात थाना टीआई अमित गौतम ने बताया कि सोमवार को युवती का शव राज नगर तालाब से बरामद किया था। वहां पर स्कूटी मिली थी और लड़का, लड़की की चप्पल मिली थी। सुबह एसडीईआरएफ की टीम को युवक का शव भी बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मामले में जांच की जा रही है। शव के पोस्टमार्टम कराए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच आगे बढ़ाई जाएगी। परिजनों के द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं उस पर भी जांच की जा रही है।
Source link
#दमह #क #तलब #म #मल #यवकयवत #क #शव #यवक #न #यवत #क #मग #भरन #क #VIDEO #कय #थ #पसट #असपतल #म #भड़ #परजन #Damoh #News


