मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। बैठक में आगामी उज्जैन सिंहस्थ की तैयारियों को गति देने के लिए अलग कार्यालय और प्रशासनिक ढांचे के गठन संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। जानकारी के अनुसार, किसानों को खरीफ सीजन में राहत देने के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण उपलब्ध कराने तथा ऋण अदायगी की समय-सीमा बढ़ाने से जुड़े विषय भी एजेंडे में शामिल रह सकते हैं। इस संबंध में बैंकों को अतिरिक्त ब्याज अनुदान देने के प्रस्ताव पर भी निर्णय संभव माना जा रहा है। बैठक में लंबे समय से तैयार किए जा रहे मध्य प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विधेयक-2026 पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस विधेयक को अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया है।
Source link
#भपल #म #कबनट #बठक #आज #जन #कनकन #मदद #पर #हग #मथन #सहसथ #क #इस #परसतव #पर #लग #सकत #ह #महर



