इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र में एक किसान का अपहरण कर अपहरणकर्ताओं ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि, अल सुबह अपहरणकर्ताओं ने किसान को एक अन्य गांव में हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया और फरार हो गए। फिलहाल किसान द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
पूरा मामला बेटमा थाना क्षेत्र के पंथ बड़ोदिया गांव का है। यहां रहने वाले किसान हुकुम सिंह रोज की तरह रात में अपने खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद परिजनों के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि हुकुम सिंह का अपहरण कर लिया गया है और यदि उन्हें सही-सलामत वापस चाहते हैं तो 20 लाख रुपये फिरौती के रूप में देने होंगे।
परिजन रुपये लेकर पहुंच गए
अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को पथ बेड़िया गांव के पास नौगांव में पैसे पहुंचाने के लिए कहा। परिजन 20 लाख रुपये लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे, लेकिन इसी दौरान अपहरणकर्ताओं को शक हो गया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद उन्होंने परिजनों को फोन कर धमकाया और कहा कि अगले फोन का इंतजार करें। हालांकि, अपहरणकर्ताओं ने दोबारा संपर्क नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने किसान को एक अन्य गांव पलासिया में हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- भोपाल की लुटेरी गैंग पर कार्रवाई: राह चलते छीनते थे मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट से देते थे चकमा; चार गिरफ्तार
जानें किसान ने क्या-क्या बताया?
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद किसान ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण आठ लोगों ने किया था। वे उसे अलग-अलग स्थानों पर लेकर घूमते रहे। बाद में उन्हें आशंका हुई कि पुलिस उनका पीछा कर रही है और वे गिरफ्तार हो सकते हैं। इसी डर से उन्होंने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे वहां छोड़ दिया। फिलहाल किसान द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
Source link
#कन #थ #व #आठ #अपहरणकरत #जनहन #मग #थ #बस #लख #रपय #क #फरत #इस #डर #स #हथ #पर #बधकर #कसन #क #छड



