इंदौर में प्रेम विवाह का दुखद अंत, घर में लटकी मिली महिला की लाश, आत्महत्या सहित अन्य एंगल की जांच में जुटी पुलिस

इंदौर में प्रेम विवाह का दुखद अंत, घर में लटकी मिली महिला की लाश, आत्महत्या सहित अन्य एंगल की जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित स्मृति नगर में सोमवार रात एक 28 वर्षीय महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 03:55:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 04:01:14 PM (IST)

इंदौर में प्रेम विवाह का दुखद अंत, घर में लटकी मिली महिला की लाश, आत्महत्या सहित अन्य एंगल की जांच में जुटी पुलिस

HighLights

  1. अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  2. करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था
  3. मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित स्मृति नगर में सोमवार रात एक 28 वर्षीय महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक और दांपत्य विवाद सहित विभिन्न पहलुओं को खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान उर्वशी राजपूत (28), पत्नी सुधांशु राजपूत, निवासी स्मृति नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात उर्वशी अपने कमरे में गई थीं। कुछ समय बाद परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना उनके पति को दी गई।

अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जानकारी मिलते ही पति सुधांशु अपने एक मित्र की कार से उर्वशी को लेकर पहले एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय उर्वशी के सास-ससुर घर के निचले हिस्से में मौजूद थे, जबकि उनका देवर घर से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दो साल पहले किया था प्रेम विवाह

पुलिस जांच में सामने आया है कि उर्वशी और सुधांशु ने करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों पहले एक ही दुकान पर कार्यरत थे। बाद में सुधांशु ने प्रॉपर्टी कारोबार शुरू कर दिया था। विवाह के बाद दंपती स्मृति नगर में रह रहे थे।

भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मृतका के भाई राज ने आरोप लगाया है कि उर्वशी को ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि रात करीब ढाई बजे उन्हें फोन पर घटना की सूचना मिली। जब तक वह अस्पताल पहुंचे, तब तक उर्वशी की मौत हो चुकी थी।

राज ने यह भी आरोप लगाया कि घटनास्थल से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच टीम परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज कर रही है। एरोड्रम थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है।

Source link
#इदर #म #परम #ववह #क #दखद #अत #घर #म #लटक #मल #महल #क #लश #आतमहतय #सहत #अनय #एगल #क #जच #म #जट #पलस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *