छोटी डांट, बड़ा कदम:  मां ने मोबाइल छीना, पापा ने पढ़ाई को कहा ऐसी डांट पर 33 नाबालिग हर महीने लापता – Gwalior News

छोटी डांट, बड़ा कदम: मां ने मोबाइल छीना, पापा ने पढ़ाई को कहा ऐसी डांट पर 33 नाबालिग हर महीने लापता – Gwalior News

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Mother Snatched The Mobile, Father Told To Study, Due To Such Scolding 33 Minors Go Missing Every Month

ग्वालियर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
छोटी डांट, बड़ा कदम:  मां ने मोबाइल छीना, पापा ने पढ़ाई को कहा ऐसी डांट पर 33 नाबालिग हर महीने लापता – Gwalior News

मां ने मोबाइल चलाने पर डांट दिया तो बेटा घर छोड़कर चला गया। पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने पर पिता ने टोका तो किशोर भाग गया। ग्वालियर में बच्चों के घर छोड़ने के पीछे मोबाइल, सोशल साइट्स और भावनात्मक दूरी बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। जनवरी 2025 से 19 जून 2026 तक शहर से 571 बच्चे लापता हुए।

इनमें 549 बच्चों को पुलिस ने तलाश लिया। यानी औसतन हर महीने 34 बच्चे घर छोड़ रहे हैं। इस वर्ष अब तक 190 बच्चे लापता हुए। इनमें 140 बच्चियां और 50 बच्चे शामिल हैं। पुलिस 175 बच्चों को बरामद कर चुकी है। पुलिस जांच में करीब 55% बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया से जुड़े विवादों के कारण घर छोड़कर गए। ऑनलाइन दोस्ती बच्चों को परिवार से दूर ले जा रहे हैं।

महिला डीएसपी शिखा सोनी का कहना है कि सोशल नेटवर्किंग साइटस बच्चों के लिए नशे की तरह बनते जा रहे हैं। परिजन को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए, लेकिन डांटने के बजाय संवाद बनाए रखना ज्यादा जरूरी है।

मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो मुरैना पहुंच गया छात्र गोला का मंदिर क्षेत्र में 12 वर्षीय छात्र को मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका और फोन रख लिया। नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया। पुलिस ने उसे मुरैना के पास हाईवे किनारे एक ढाबे से बरामद किया।

मां ने डांटा तो घर छोड़कर गया 10 साल का छात्र मुड़िया पहाड़ निवासी 10 वर्षीय बच्चे का दोस्त से झगड़ा हो गया था। शिकायत मिलने पर मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चेतकपुरी की झुग्गी बस्ती से बच्चे को बरामद कर परिजन को सौंप दिया।

6 साल का मासूम, टूटे मोबाइल के डर से भागा पुरानी छावनी के रुद्रपुरा में 6 साल के बच्चे से मोबाइल टूट गया। मां की डांट के डर से उसने मोबाइल छिपाया और घर छोड़ दिया। बच्चे के गायब होने पर पुलिस के 200 जवानों ने रातभर 40 किलोमीटर क्षेत्र में सर्चिंग की। आठ घंटे बाद वह सुरक्षित मिला।

पढ़ाई के लिए डांटा, अहमदाबाद पहुंचा किशोर चार शहर का नाका निवासी एक किशोर पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ गया। परिजन ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने पड़ताल के बाद छात्र की लोकेशन अहमदाबाद में मिली। बाद में पुलिस टीम को वह अहमदाबाद की एक दुकान पर काम करता मिला।

Source link
#छट #डट #बड #कदम #म #न #मबइल #छन #पप #न #पढई #क #कह #ऐस #डट #पर #नबलग #हर #महन #लपत #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *