![]()
खंडवा जिले में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी हैं। दोपहर के समय महाराष्ट्र की ओर से आए मानसून का देर शाम को तेज बारिश से स्वागत हुआ। शाम 7.30 बजे से पानी इतनी रफ्तार से गिरा कि गर्मी छंटा दी। शहर के छोटे नाले उफान पर आ गए। महज आधे घंटे की बारिश ने खेतों को तर-बतर कर दिया। अब किसान पूरे जोर-शोर से बोवनी कर सकेंगे। हालांकि, मौसम एवं कृषि विशेषज्ञों ने चेताया कि, खेत में जमीन के भीतर 9 इंच गहरी नमी होने पर ही बोवनी करें। वह भी पहले भूमि उपचार करना सुनिश्चित करें। इसके बाद जमीन में बीज डाले जाएं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार, महाराष्ट्र से आए मानसून से खंडवा में सुबह से बादल छाए हुए थे। वहीं बुरहानपुर, सीहोर और भोपाल में काफी देर तक तेज पानी गिरा हैं। खंडवा में इसी लो प्रेशर एरिया की वजह से पानी बरस रहा हैं। कुल एक से डेढ़ घंटे तक तेज बारिश होने की संभावना हैं। इधर, पूर्वानुमान की बात की जाए तो गुरूवार को बारिश के हालात नहीं बन रहे हैं। बादल छाए रहेंगे, लो प्रेशर एक्टिव होता है तो बारिश हो सकती हैं। बुधवार को हुई बारिश के दौरान गनीमत रही कि हवा-आंधी नहीं चली। जिससे कि शहर या जिले में नुकसानी के मामले सामने नहीं आए।
Source link
#मनसन #क #दसतक #तज #बरश #स #वलकम #खडव #म #बरसत #क #जरदर #धमक #गरम #खतम #कल #ऐस #हलत #नह #Khandwa #News


