![]()
रीवा शहर के पांडे टोला मोहल्ले में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में तड़के करीब 3 बजे एक सिरफिरे युवक ने करीब 60 घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए, जिससे पूरे इलाके में अचानक अंधेरा छा गया। बुधवार शाम इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बुधवार शाम सामने आए सीसीटीवी फुटेज में युवक की पूरी करतूत कैद हो गई है। वीडियो में वह देर रात सुनसान गलियों में घूमते हुए घर-घर पहुंचकर बिजली लाइन से छेड़छाड़ करता और कनेक्शन काटता नजर आ रहा है। एक के बाद एक बुझती गईं घरों की लाइटें स्थानीय लोगों के मुताबिक, आधी रात के बाद अचानक एक-एक कर घरों की बिजली गुल होने लगी। कुछ ही देर में करीब 60 घर अंधेरे में डूब गए। अचानक बिजली जाने से लोग घबरा गए और कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि जब तक लोग स्थिति समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो चुका था। लोगों में डर और नाराजगी सुबह होते ही पूरे मोहल्ले में घटना को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि रात के समय इस तरह बिजली काटना बेहद गंभीर मामला है। रहवासियों ने आशंका जताई कि अंधेरे का फायदा उठाकर कोई बड़ी आपराधिक वारदात भी हो सकती थी। CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और युवक की तलाश तेज कर दी गई है। रात में गश्त बढ़ाने की मांग घटना के बाद इलाके के रहवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Source link
#बदमश #न #घरघर #जकर #कट #बजल #कनकशन #VIDEO #रत #बज #घर #क #बजल #कट #लग #न #रत #क #गशत #बढ़न #क #मग #Rewa #News


