![]()
इंदौर में करोड़ों रुपए के संपत्ति सौदे को लेकर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पलासिया थाना पुलिस ने एक मकान के सौदे में अनियमितता और रकम वापस नहीं करने के आरोपों के आधार पर 20 जून को मिली शिकायत के बाद तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पलासिया पुलिस ने दिलीप वाधवानी की शिकायत पर श्रद्धा खंडेलवाल, पुनीत खंडेलवाल और बालकृष्ण खंडेलवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 318(4) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक, साकेत नगर स्थित एक तीन मंजिला मकान का सौदा 7 करोड़ 45 लाख रुपए में तय हुआ था। आरोप है कि संपत्ति पर पहले से एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का बड़ा ऋण बकाया होने के बावजूद आरोपियों ने ऋण मुक्त कर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया था। फरियादी का कहना है कि सौदे के तहत बैंक आरटीजीएस और नकद भुगतान सहित करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए आरोपियों को दिए गए। इसके बावजूद तय समय-सीमा में न तो ऋण का निराकरण किया गया और न ही संपत्ति की रजिस्ट्री कराई गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि भुगतान की गई राशि वापस नहीं लौटाई गई।
Source link
#करड #क #मकन #सद #क #लकर #धखधड #इदर #म #महल #सहत #पर #FIR #ऋण #कलयर #कर #रजसटर #करन #क #दय #आशवसन #Indore #News


