Sudha Singh:स्टीपलचेज में सुधा सिंह का दबदबा कायम, एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में जीत चुकी है कई पदक – Sudha Singh Steeplechase Champion Who Won Gold For India In Asian Games And Asian Championship

Sudha Singh:स्टीपलचेज में सुधा सिंह का दबदबा कायम, एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में जीत चुकी है कई पदक – Sudha Singh Steeplechase Champion Who Won Gold For India In Asian Games And Asian Championship

भारत की दिग्गज स्टीपलचेज एथलीट सुधा सिंह ने 3,000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अपने शानदार प्रदर्शन से देश को कई यादगार उपलब्धियां दिलाईं। उन्होंने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपनी मेहनत, प्रतिभा तथा दृढ़ संकल्प के दम पर एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।


2005 से शुरू हुआ सफर

सुधा सिंह का जन्म 25 जून 1986 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुआ था। उन्होंने वर्ष 2005 से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय तिरंगे का प्रतिनिधित्व करना शुरू किया था और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

वर्ष 2010 में रचा इतिहास

सुधा सिंह के करियर की सबसे बड़ी सफलता वर्ष 2010 में चीन के ग्वांगझू में आयोजित किए गए एशियाई खेलों में आई। वहां उन्होंने 9:55.67 मिनट का बेहतरीन समय निकालते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि यह एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा का पहला आयोजन था और सुधा इस इवेंट की पहली एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल करने वाली खिलाड़ी बनीं। इसके बाद उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए 2017 की एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक तथा 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक भी जीता।

Source link
#Sudha #Singhसटपलचज #म #सध #सह #क #दबदब #कयम #एशयई #खल #और #एशयन #चपयनशप #म #जत #चक #ह #कई #पदक #Sudha #Singh #Steeplechase #Champion #Won #Gold #India #Asian #Games #Asian #Championship

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *