Pithampur Factory: बैग बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, 90 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया; उठा धुएं का गुबार

Pithampur Factory: बैग बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, 90 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया; उठा धुएं का गुबार

 पीथमपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह एक प्लास्टिक बैग बनाने वाली कंपनी ‘फ्लेक्सी टफ टेक्नोलॉजी’ में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते कंपनी में काम कर रहे 90 से अधिक मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे ने कंपनी के सुरक्षा दावों और पुख्ता इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। 

आसमान में धुएं का गुबार छा गया

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। कंपनी के स्क्रैप यार्ड में रखे थिनर और पेंट के ड्रमों से आग की शुरुआत हुई थी। चूंकि मामला प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्ट्री का था और वहां भारी मात्रा में थिनर मौजूद था, इसलिए कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे यार्ड को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। जिस समय आग लगी, उस वक्त फैक्ट्री के भीतर 90 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

Pithampur Factory: बैग बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, 90 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया; उठा धुएं का गुबार

पुलिस बल और कंपनी प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए सभी मजदूरों को सुरक्षित रूप से कंपनी परिसर से बाहर निकाला। राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के भी हताहत होने या झुलसने की खबर नहीं है।

‘थिनर ने बढ़ाई आग’

कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर दीपक दुबे ने बताया कि सुबह करीब 9:00 बजे यार्ड से हल्का धुआं उठता हुआ दिखाई दिया था। धुआं देखते ही कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लेकिन स्क्रैप यार्ड में भारी मात्रा में थिनर, पेंट के ड्रम और प्लास्टिक सामग्री मौजूद होने के कारण आग ने तेजी पकड़ ली और देखते ही देखते पूरे यार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। 

ये भी पढ़ें- पीथमपुर हत्याकांड का खुला राज: फोन-पे बैलेंस के लालच में की नाबालिग की हत्या, फिर आरोपी ने जंगल में दफनाया शव

छह दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे 

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) रवि सोनेर भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीएसपी रवि सोनेर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें तुरंत एक्टिव हो गई थीं। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वर्तमान में कुल छह दमकल वाहन लगातार आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं। इस पूरे हादसे में किसी भी जनहानि या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Source link
#Pithampur #Factory #बग #बनन #वल #फकटर #म #भषण #आग #मजदर #क #सरकषत #नकल #गय #उठ #धए #क #गबर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *