![]()
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर स्थित गोविंद धाम कॉलोनी के खाटू श्याम बाबा मंदिर में गुरुवार को निर्जला एकादशी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर करीब 3 हजार श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर स्थापना के बाद यह दूसरी एकादशी थी, जबकि निर्जला एकादशी के रूप में यह पहला बड़ा आयोजन रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था, जो दिन चढ़ने के साथ लगातार बढ़ता गया। फूलों और इत्र से हुआ बाबा का विशेष श्रृंगार निर्जला एकादशी पर बाबा खाटू श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें फूलों, गुलाब, इत्र और आकर्षक मालाओं से सजाया गया। बाबा के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। कई महिलाओं ने परिवार की खुशहाली और मनोकामना पूर्ति के लिए मंदिर परिसर में नारियल बांधकर मन्नतें मांगीं। पूरे मंदिर परिसर में श्याम भजनों और जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। विशेष आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर 12 बजे बाबा खाटू श्याम की विशेष आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। गोविंद धाम कॉलोनी स्थित इस मंदिर में हाल ही में बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि आने वाले समय में प्रत्येक एकादशी और प्रमुख धार्मिक अवसरों पर विशेष पूजा, श्रृंगार और आरती का आयोजन किया जाएगा। मंदिर धीरे-धीरे खिलचीपुर और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।
Source link
#खलचपर #मदर #म #हजर #शरदधल #पहच #नरजल #एकदश #पर #फल #और #इतर #स #सज #बब #शयम #क #दरबर #rajgarh #News


