मंगलवार को सुमन नगर में रिचार्ज शाफ्ट के लिए किए जा रहे बोरिंग के दौरान गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट हो गया था। हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे। इन्हीं …और पढ़ें

HighLights
- बोरिंग के दौरान गैस लाइन में ब्लास्ट हो गया था।
- इंदौर में हुए हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे।
- एक जीनी झाला लगभग 25 प्रतिशत झुलसी हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विजय नगर क्षेत्र के सुमन नगर में मंगलवार को हुए गैस पाइप लाइन ब्लास्ट हादसे में घायल युवती जीनी झाला का उपचार अहमदाबाद के जायड्स अस्पताल में होगा। उसे एयरलिफ्ट कर इंदौर से अहमदाबाद पहुंचाया जाएगा। युवती के उपचार पर आने वाला पूरा खर्च शासन वहन करेगा।
इस मामले को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए गुरुवार को हाई कोर्ट ने यह आदेश दिए। कोर्ट ने स्वास्थ्य आयुक्त, इंदौर कलेक्टर और सीएमएचओ से कहा है कि वे इस बारे में सभी आवश्यक इंतजाम करें।
शासन को 30 जून को होने वाली सुनवाई में पालन प्रतिवेदन रिपोर्ट पेश कर बताना है कि गुरुवार को जारी आदेश के पालन में उसने क्या-क्या कदम उठाए।
मंगलवार को सुमन नगर में रिचार्ज शाफ्ट के लिए किए जा रहे बोरिंग के दौरान गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट हो गया था। हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे। इन्हीं में से एक जीनी झाला लगभग 25 प्रतिशत झुलसी हैं।
उनका उपचार विजय नगर क्षेत्र के एक अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर अधिवक्ता रितेश ईनाणी ने हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। इसमें गुरुवार को सुनवाई हुई।
नगर निगम के वकील ने कोर्ट को बताया कि बांबे अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल लोगों से उपचार का शुल्क नहीं लिया जाए।
निगम ने हादसे की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है जो इस बात की जांच कर रही है कि हादसा किन अधिकारियों की लापरवाही से हुआ था। शासन ने कोर्ट को बताया कि ठेकेदार और बोरवेल आपरेटर के विरुद्ध पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।
घायल युवती के स्वजन पहुंचे कोर्ट, पेश किए फोटोग्राफ
- इधर हादसे में घायल जीनी झाला के स्वजन ने गुरुवार को जनहित याचिका में इंटरविनर बनते हुए फोटोग्राफ प्रस्तुत किए।
- उन्होंने कहा कि जीनी को विशेष उपचार की आवश्यकता है।
- उसे एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद पहुंचाया जाए और वहां से जायड्स अस्पताल में उसका उपचार कराया जाए।
- इस पर कोर्ट ने शासन को आदेश दिया कि जीनी को एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद पहुंचाया जाए।
- उक्त अस्पताल में उसका उपचार कराया जाए।
- इस उपचार में जो भी खर्च होगा वह शासन को वहन करना होगा।
Source link
#इदर #म #गस #पइप #लइन #बलसट #म #घयल #यवत #क #एयरलफट #कर #अहमदबद #पहचओ #हईकरट #न #कह #इलज #करओ


