![]()
मेयर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की वर्चुअल बैठक में धोबी घाट पर प्रस्तावित मेले की अनुमति निरस्त करने का निर्णय लिया गया। परिषद ने स्पष्ट किया कि स्थल पर केवल धार्मिक परंपरा के तहत ताजिए ठंडे करने की अनुमति रहेगी। मेयर ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सामने आई थी कि ताजिए ठंडे करने के साथ मेले के आयोजन की भी अनुमति दी गई है। इसके बाद मामले की समीक्षा के लिए विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में पिछले वर्ष के आयोजन की स्थिति पर चर्चा की गई। समीक्षा में सामने आया कि आयोजकों द्वारा अनुमति की कई शर्तों का पालन नहीं किया गया था। साथ ही मेले से संबंधित निर्धारित शुल्क भी नगर निगम में जमा नहीं कराया गया था। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मेयर इन काउंसिल ने मेले की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का फैसला लिया। परिषद ने दोहराया कि धोबी घाट पर केवल ताजिए ठंडे करने की धार्मिक परंपरा जारी रहेगी और किसी प्रकार के मेले के आयोजन की अनुमति नहीं होगी।
Source link
#इदर #क #धब #घट #पर #मल #क #अनमत #रदद #तजए #ठड #करन #क #मलग #इजजत #सशल #मडय #पर #उठ #सवल #क #बद #एमआईस #क #बड़ #फसल #Indore #News


