छिंदवाड़ा में देर रात मोहर्रम पर निकली सवारी:  कर्बला चौक से निकला ताजिया जुलूस, जगह-जगह बांटा गया शरबत – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में देर रात मोहर्रम पर निकली सवारी: कर्बला चौक से निकला ताजिया जुलूस, जगह-जगह बांटा गया शरबत – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में देर रात मोहर्रम पर निकली सवारी:  कर्बला चौक से निकला ताजिया जुलूस, जगह-जगह बांटा गया शरबत – Chhindwara News


छिंदवाड़ा शहर के कर्बला चौक से मोहर्रम के अवसर पर देर रात सवारी और ताजिया जुलूस निकाला गया। आयोजन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर एसडीएम सुधीर जैन, तहसीलदार और कोतवाली थाना पुलिस पूरे समय निगरानी करती रही। एसडीएम के साथ पुलिस बल रहा मौजूद देर रात शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान मजलिस और प्रवचन का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्वानों ने कर्बला के शहीदों के बलिदान और इमाम हुसैन की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मोहर्रम खुशी का नहीं, बल्कि शोक, त्याग और चिंतन का प्रतीक है। देर रात तक मौजूद रहे प्रशासनिक अधिकारी जुलूस मार्ग पर जगह-जगह सबील लगाकर लोगों को शरबत और पानी वितरित किया गया। समुदाय के लोगों ने काले वस्त्र पहनकर इमाम हुसैन के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ताजिया जुलूस के माध्यम से कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा तथा शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

Source link
#छदवड #म #दर #रत #महररम #पर #नकल #सवर #करबल #चक #स #नकल #तजय #जलस #जगहजगह #बट #गय #शरबत #Chhindwara #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *