रीवा में 5000 शराब-बीयर की बोतलों पर जेसीबी चलाई:  लोगों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई – Rewa News

रीवा में 5000 शराब-बीयर की बोतलों पर जेसीबी चलाई: लोगों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई – Rewa News

रीवा में 5000 शराब-बीयर की बोतलों पर जेसीबी चलाई:  लोगों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई – Rewa News

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर शहर में नशे के खिलाफ एक अनोखी पहल देखने को मिली। वार्ड क्रमांक-2 में 5000 से ज्यादा शराब और बीयर की बोतलों को जेसीबी मशीन से कुचलवाकर नष्ट कराया। कार्यक्रम के जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का

.

समिति के अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी ने कहा कि नशा आज समाज और परिवारों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। 10 साल के बच्चों से लेकर 35 साल तक के युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा पीढ़ी है। यदि युवा नशे से दूर रहेंगे, स्वस्थ और संस्कारित बनेंगे, तभी देश मजबूत और विकसित बनेगा। उन्होंने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में आगे आने की अपील की।

नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।

इस दौरान डिप्टी कमांडेंट अनुराग, वैशाली, उमा द्विवेदी, कृष्ण कुमार, विशाल, भारत, वसुंधरा, प्रगति, गौरव, प्रणव, पुष्पेंद्र, नीरज और देवेश सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Source link
#रव #म #शरबबयर #क #बतल #पर #जसब #चलई #लग #क #नशमकत #रहन #क #शपथ #दलई #Rewa #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *