भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के गाने खूब पसंद किए जाते हैं। अक्सर उनके गाने तड़क-भड़क वाले होते हैं, जिनमें पावर स्टार एक्ट्रेस के साथ धमाकेदार डांस कर रहे होते हैं या फिर एक्शन का दम दिखा रहे होते हैं। पवन सिंह एक नये गाने ‘माई’ के साथ हाजिर हुए हैं, लेकिन यह गाना इमोशंस से भरपूर है। जैसा कि टाइटल से साफ है, उन्होंने यह गाना अपनी मां को समर्पित किया है।



