पुलिस को शक है आरोपित लॉरेंस के शार्ट शूटर हैरी बॉक्सर के नाम से धमका रहे थे। मोबाइल में मिले एप और नंबरों से पुलिस को शक गहरा गया है। …और पढ़ें

HighLights
- सट्टा किंग ने कसरावद जेल में बंद आरोपी का नाम कबूला
- करणी सेना से जुड़े देवास के बदमाश की सरगर्मी से तलाश
- मोबाइल में मिले एप और नंबरों से पुलिस को शक गहरा गया है
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। बिल्डर विवेक दम्मानी को धमका कर पांच करोड़ रुपये मांगने वाली गैंग की आवाज और मोबाइल की फोरेंसिक जांच होगी। पुलिस को शक है आरोपित लॉरेंस के शार्ट शूटर हैरी बॉक्सर के नाम से धमका रहे थे। मोबाइल में मिले एप और नंबरों से पुलिस को शक गहरा गया है।
क्राइम ब्रांच द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा (महिदपुर) के बयान से माली धर्मशाला के समीप (महिदपुर) में रहने वाले नाना उर्फ रोहित बर्रा को गिरफ्तार किया था। डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपित के मोबाइल में वर्चुअल सिम का एप मिला है। इसके जरिए विदेशी नंबर तैयार किए थे।
इसी नंबर से दम्मानी, रंजन मित्तल और अंकित अग्रवाल (अशोक नगर) को धमकी मिली थी। पुलिस को शक है बर्रा ही इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग कर कारोबारियों को धमका रहा था। हालांकि पूछताछ में उसने कुलदीप चौहान का नाम बताया है, जो कसरावद जेल में बंद है।
बायो काटन कारोबारी दिलीप राठौर से हैरी से नाम से फिरौती मांगी थी। उसमें कुलदीप का नाम सामने आया था। पुलिस अब कुलदीप को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। देवास के सिया गांव में रहने वाला राहुल उर्फ बाबा भी फरार है। करणी सेना से जुड़े राहुल पर दस हजार रुपये के इनाम घोषित किया गया है।
निगमकर्मी से मारपीट करने वाले पार्षद पुत्र पर केस दर्ज
इंदौर। गुलाबबाग पानी की टंकी पर हंगामा करते हुए नगर निगम के वाल्वमेन अभिषेक के साथ मारपीट करने वाले पार्षद पुत्र अमित सोनी के विरुद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार रात हुई थी। परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज में अमित अभिषेक के साथ मारपीट करते हुए दिख रहा है। घटना के बाद बुधवार सुबह निगमकर्मियों ने मामले में पुलिस में शिकायत भी की थी। गुरुवार को पुलिस ने पार्षद बालमुकुंद सोनी के पुत्र अमित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया।
इंदौर: बिल्डरों को वर्चुअल सिमकार्ड से धमका रहा था गैंगस्टर लॉरेंस का गैंग, सट्टा किंग गिरफ्तार
Source link
#लरस #गग #क #सदसय #क #आवज #क #जच #करवएग #इदर #करइम #बरच #आरप #स #क #ज #रह #पछतछ


