अक्तूबर मनी राशिफल:वृषभ, कन्या और धनु के हाथ में टिकेगा पैसा, सिंह, कुंभ और मीन को रखना होगा खर्च पर काबू – October Money Horoscope These Zodiac Signs May Save And Grow Money And Need To Keep Spending Under Control

हर महीने की शुरुआत में हम सब यही सोचते हैं कि इस बार आमदनी कितनी होगी, लेकिन असली सवाल महीने के अंत में खड़ा होता है: जेब में बचा कितना? अक्तूबर  2026 में ग्रहों की चाल कुछ ऐसी बन रही है कि यही सवाल सबसे ज्यादा मायने रखने वाला है, क्योंकि इस महीने ग्रह कमाई के साथ-साथ खर्च और बचत, तीनों पर सीधा असर डालेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 31 अक्तूबर  तक देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में रहेंगे और मंगल भी इसी राशि में मौजूद रहेंगे। महीने के दौरान शुक्र और बुध वक्री होंगे, सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे और महीने के आखिरी दिन गुरु कर्क छोड़कर सिंह राशि में चले जाएंगे। इतने बड़े ग्रह परिवर्तनों के बीच कुछ राशियों के लिए यह महीना बचत की नींव मजबूत करने वाला साबित हो सकता है, जबकि कुछ को घर, यात्रा, परिवार और पुराने भुगतानों पर ज्यादा पैसा लगाना पड़ सकता है। ऐसे में सही बजट, सोच-समझकर किया गया खर्च और बड़े आर्थिक फैसलों में थोड़ा धैर्य इस महीने आपका सबसे बड़ा साथी बन सकता है। तो आइए जानते हैं कि अक्टूबर में आपकी राशि किस सूची में है और पैसे के मामले में आपके लिए क्या संकेत हैं।

October Money Horoscope These Zodiac Signs May Save and Grow Money and Need to Keep Spending Under Control

अक्तूबर मनी राशिफल
– फोटो : adobe stock

इस महीने की ग्रह चाल

  • 3 अक्तूबर: शुक्र वक्री होंगे।
  • 17 अक्तूबर: सूर्य तुला राशि में आएंगे और मंगल आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
  • 24 अक्तूबर: बुध वक्री होंगे।
  • 31 अक्तूबर: गुरु कर्क से निकलकर सिंह राशि में जाएंगे।

October Money Horoscope These Zodiac Signs May Save and Grow Money and Need to Keep Spending Under Control

अक्तूबर मनी राशिफल
– फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 

कमाई के मौके बने रहेंगे, पर बचत पर थोड़ा दबाव रह सकता है। घर, वाहन, परिवार या किसी जरूरी काम पर पैसा लग सकता है। शनि की स्थिति खर्च पर नियंत्रण की सलाह दे रही है। अचानक खरीदारी से बचेंगे तो महीने के अंत तक स्थिति बेहतर होगी।

October Money Horoscope These Zodiac Signs May Save and Grow Money and Need to Keep Spending Under Control

अक्तूबर मनी राशिफल
– फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 

आर्थिक मामलों में अक्टूबर अच्छा रह सकता है। शनि लाभ स्थान में हैं, इसलिए नियमित आय, नौकरी से फायदा या पुराने प्रयासों का पैसा मिलने के संकेत हैं। खर्च होंगे, लेकिन सही बजट रखा तो पैसा हाथ में टिकेगा।

October Money Horoscope These Zodiac Signs May Save and Grow Money and Need to Keep Spending Under Control

अक्तूबर मनी राशिफल
– फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 

गुरु का धन भाव में रहना आपके लिए अहम है। आय के साथ बचत बढ़ाने का मौका मिलेगा। परिवार के खर्च रहेंगे और मंगल कोई अचानक भुगतान करा सकते हैं, पर कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। रुका हुआ पैसा या अतिरिक्त आय भी मिल सकती है।

Source link
#अकतबर #मन #रशफलवषभ #कनय #और #धन #क #हथ #म #टकग #पस #सह #कभ #और #मन #क #रखन #हग #खरच #पर #कब #October #Money #Horoscope #Zodiac #Signs #Save #Grow #Money #Spending #Control

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *