अगर मानसून में यहां नहीं घूमे तो क्या घूमे: उफनती केन और पानी से घिरा एमपी का मिनी नियाग्रा, स्वर्ग जैसा नजारा

अगर मानसून में यहां नहीं घूमे तो क्या घूमे: उफनती केन और पानी से घिरा एमपी का मिनी नियाग्रा, स्वर्ग जैसा नजारा

मानसून की बारिश ने बुंदेलखंड के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया है। खजुराहो के आसपास इन दिनों प्रकृति का ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। खजुराहो से करीब 20 किलोमीटर दूर रनेह फॉल में केन नदी का जलप्रवाह बढ़ने के बाद यहां का नजारा ‘मिनी नियाग्रा’ जैसा नजर आ रहा है।


चट्टानों के बीच उफनती केन नदी


बारिश के बाद रनेह फॉल की चट्टानी घाटी के बीच से तेज रफ्तार में बहता पानी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। प्राकृतिक चट्टानों के बीच केन नदी का बढ़ा हुआ जलप्रवाह यहां का दृश्य और भी आकर्षक बना रहा है। बारिश के मौसम में रनेह फॉल का यह रूप खास तौर पर देखने लायक होता है।

पर्यटक यहां पहुंचकर झरने, चट्टानी घाटी और तेज बहती केन नदी के नजारों को कैमरों में कैद कर रहे हैं। आसमान में छाए बादल, चारों ओर फैली हरियाली और नदी का तेज बहाव इस पर्यटन स्थल की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं।

Source link
#अगर #मनसन #म #यह #नह #घम #त #कय #घम #उफनत #कन #और #पन #स #घर #एमप #क #मन #नयगर #सवरग #जस #नजर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *