अगले बरस जल्दी आना:गुलाल, फूल और जयकारों के बीच बप्पा की विदाई, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजा शहर – Come Back Soon Next Year: Bappa Farewell Amidst Gulal, Flowers Cheers City Resounds Chants Ganpati Bappa Morya

मुंबई में शुक्रवार को ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों और ढोल-ताशे की थाप से माहौल गूंज उठा। शहर में विसर्जन जुलूस निकले और भक्तों ने त्योहार के आखिरी दिन भगवान गणेश को भावुक विदाई दी।सार्वजनिक गणेश पंडालों में बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में पारंपरिक पूजा और आरती हुई। इसके साथ ही कई प्रमुख मंडलों के विसर्जन जुलूस में जोश भरे जयकारों, पारंपरिक संगीत और गुलाल व फूलों की पंखुड़ियों की बौछार हुए। 

Come back soon next year: Bappa farewell amidst gulal, flowers cheers city resounds chants Ganpati Bappa Morya

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों गूंज शहर
– फोटो : पीटीआई

अबतक कितने मूर्तियों का विसर्जन हुआ? 

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने बताया कि शहर में गणपति की मूर्तियां विसर्जन स्थलों पर पहुंचने लगी हैं। दोपहर तक कुल 430 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। नगर निकाय ने बताया कि इनमें से आठ सार्वजनिक गणपति की मूर्तियां, 416 घरों में स्थापित मूर्तियां और छह देवी गौरी/हरतालिका की मूर्तियां थीं। बीएमसी ने अपनी ताजा जानकारी में कहा, ‘दोपहर तक विसर्जन की प्रक्रिया के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।’

Come back soon next year: Bappa farewell amidst gulal, flowers cheers city resounds chants Ganpati Bappa Morya

12 दिनों तक चलता है गणपति उत्सव
– फोटो : पीटीआई

कितने दिनों तक चलता है यह उत्सव? 

12 दिनों तक चलने वाला गणपति उत्सव अनंत चतुर्दशी को समाप्त होता है। जब भक्त हाथी के सिर वाले देवता की मूर्तियों को प्राकृतिक जलाशयों या कृत्रिम तालाबों में विसर्जित करके उन्हें विदाई देते हैं। इस दिन मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रंग-बिरंगे और जोश से भरे जुलूस निकाले जाते हैं। यह जश्न अक्सर देर रात से लेकर अगले दिन की सुबह तक चलता रहता है।

Come back soon next year: Bappa farewell amidst gulal, flowers cheers city resounds chants Ganpati Bappa Morya

अनंत चर्तुदशी
– फोटो : पीटीआई

लालबाग-परेल इलाके में सड़कों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। रंगीन विसर्जन जुलूस और ‘पुष्पवृष्टि’ (गणपति की मूर्तियों पर फूलों की पंखुड़ियों की बारिश) देखने और त्योहार के माहौल का आनंद लेने के लिए जमा हुए। गणेशोत्सव के दौरान, मुंबई और देश के अन्य हिस्सों से लोग मशहूर ‘लालबागचा राजा’ जैसे पंडालों के दर्शन करने के लिए लालबाग आते हैं।

Come back soon next year: Bappa farewell amidst gulal, flowers cheers city resounds chants Ganpati Bappa Morya

मूर्तियों पर हुए फूलों की बारिश
– फोटो : पीटीआई

सुबह 11 बजे से पहले ही इलाके की सड़कों पर कई मशहूर गणपति मूर्तियों की शोभायात्राएं निकल चुकी थीं, जिनमें गणेश गली के ‘मुंबाचा राजा’, करी रोड के ‘कैवारी’, परेल के ‘राजा’, कालाचौकी के ‘महागणपति’ और तेजुकया मैंशन के गणपति शामिल थे। हालांकि, लालबाग के ‘राजा’ और चिंचपोकली के ‘चिंतामणि’ जैसे दूसरे मशहूर मंडलों की मूर्तियां तब तक अपने पंडालों से बाहर नहीं निकाली गई थीं।

Source link
#अगल #बरस #जलद #आनगलल #फल #और #जयकर #क #बच #बपप #क #वदई #गणपत #बपप #मरय #क #जयघष #स #गज #शहर #Year #Bappa #Farewell #Gulal #Flowers #Cheers #City #Resounds #Chants #Ganpati #Bappa #Morya

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *