What To Do If Trapped In Elevator: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुमंजिला इमारतों, मॉल और दफ्तरों में लिफ्ट यानी एलिवेटर का इस्तेमाल आम बात हो गई है। लेकिन कई बार अचानक बिजली चले जाने या किसी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट दो मंजिलों के बीच में ही अटक जाती है। ऐसे समय में लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग डर और घबराहट के कारण जल्दबाजी में कोई न कोई ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे उनका जीवन खतरे में पड़ सकता है।
हालांकि, सही जानकारी और थोड़ी सी समझदारी से इस स्थिति का आसानी से सामना किया जा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि लिफ्ट में फंसने पर किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन सी सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।

2 of 5
Lift
– फोटो : Freepik
लिफ्ट में फंसने पर क्या नहीं करें?
- अचानक लिफ्ट रुकते ही सबसे पहले अपना आपा न खोएं और खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
- डर के मारे चीखने-चिल्लाने से आपके शरीर में ऑक्सीजन की खपत बढ़ जाती है, जिससे घबराहट और सांस फूलने की समस्या हो सकती है। गहरी सांस लें और हिम्मत बनाए रखें।

3 of 5
lift
– फोटो : freepik
इमरजेंसी अलार्म या इंटरकॉम का करें इस्तेमाल
- लिफ्ट में बने ‘अलॉर्म’ या ‘कॉल’ बटन को दबाएं। इससे इमारत के सुरक्षा गार्ड या मेंटेनेंस टीम को तुरंत आपके फंसने की खबर मिल जाती है।
- इसके अलावा इंटरकॉम के जरिए बाहर मौजूद कर्मचारियों से बात करके अपनी स्थिति की सही जानकारी दें।

4 of 5
लिफ्ट में फंसने पर क्या करें
– फोटो : AI
लिफ्ट के दरवाजे को जबरदस्ती खोलने की कोशिश न करें
- कई लोग घबराहट में लिफ्ट के दरवाजे को हाथों से खींचकर खोलने या धक्का देने लगते हैं। ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
- जबरदस्ती करने से लिफ्ट का संतुलन बिगड़ सकता है या वह अचानक झटके से गिर सकती है।

5 of 5
लिफ्ट में फंसने पर क्या करें
– फोटो : AI
सुरक्षा टीम के आने का इंतजार करें
- अगर लिफ्ट में मोबाइल नेटवर्क आ रहा है, तो तुरंत 112 या अपने परिचितों को फोन करके सूचना दें।
- लिफ्ट के अंदर पर्याप्त हवा आती रहती है, इसलिए बिल्कुल न डरें और जब तक सुरक्षाकर्मी बाहर से मदद न पहुंचाएं, तब तक अंदर ही सुरक्षित रहें।
Source link
#अचनक #बच #म #लफट #अटक #जए #त #कय #कर #जन #ल #अदर #कय #सवधनय #बरतन #ह #जरर #Trapped #Elevator #Essential #Safety #Tips #Emergency #Steps



